Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 January : 15th Abhishek Kundan Memorial 15वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल अंतर विद्यालय सह ओपन रोड रेस प्रतियोगिता 12 जनवरी 2024 को आयोजित होने जा रहा है।

Abhishek Kundan Memorial

Abhishek Kundan Memorial स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान

राष्ट्रीय युवा दिवस एवं स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान दिनांक 12 जनवरी 2024 को 15वीं अभिषेक कुंदन मेमोरियल अंतर विद्यालय सह ओपन रोड रेस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

आयोजन तीन आयुवर्ग (14 साल से कम ,16 साल से कम और 18 साल से कम )में बालक एवं बालिकाओं के लिए आयोजित की जा रही है। 14 साल से कम उम्र के लिए 2 किमी, 16 साल से कम उम्र के लिए 3 किमी और 18 साल से कम उम्र के लिए 5 किमी की दौड़ होगी ।

Advertisements
Abhishek Kundan Memorial

इस प्रतियोगिता का मुख्य मंच ऐतिहासिक लंगट सिंह महाविद्यालय प्रांगण में बनाया जा रहा है। इस आयोजन में 2500 खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना है। इस आयोजन का थीम conquer your mind है जो की स्वामी विवेकानंद के व्यावहारिक वेदांत से प्रभावित है। इस आयोजन में स्वामी विवेकानंद के उपदेशों को बच्चों को बताया जाएगा।

15th Abhishek Kundan Memorial
15th Abhishek Kundan Memorial अंतर विद्यालय सह ओपन रोड रेस प्रतियोगिता


स्वर्गीय अभिषेक कुंदन मुजफ्फरपुर ज़िले के सर्वश्रेष्ठ एथलिट थे। ये जैवलिन थ्रो करते थे । ये मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले के पहले खिलाड़ी थे जिन्होंने ऑल इंडिया अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया था। इन्होंने भारतीय विश्वविद्यालयों का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में किया। इनकी याद में यह रोड रेस प्रतियोगिता का आयोजन संस्थान द्वारा किया जाता रहा है।

स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान

स्वामी विवेकानंद क्रीड़ा एवं योग संस्थान लगातार मुज़फ़्फ़रपुर ज़िले में खेलों के आयोजन को कराता रहा है जिससे ज़िले में खेल संस्कृति को विकसित किया जा सके और ज़िले के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज़िले एवं राज्य को गौरवानवित कर सके। इससे पहले 3 एवं 4 नवम्बर 2023 को चौबीसवीं अंतर विद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता और 24 दिसंबर को द्वितीय अजय – सुदेश मेमोरियल बिहार गोल्डन मिले रिले प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा चुका है।

#muzaffarpur_athletics @swami_vivekanand_krida_yog _sansthan #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.