Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 September : 5 से 8 अक्टूबर 2025 तक चंडीगढ़ में आयोजित 8th National Savate Championship 2025 के लिए बिहार राज्य सवात संघ द्वारा मुजफ्फरपुर में चयन ट्रायल आयोजित किया गया। विभिन्न जिलों से 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें से 26 खिलाड़ियों का चयन हुआ।

8th National Savate Championship 2025

दिनांक 5 से 8 अक्टूबर 2025 तक चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली 8th National Savate Championship के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन रविवार को मालीघाट स्थित रास रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट क्लब में किया गया। यह चयन ट्रायल राज्य सवात संघ, बिहार के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

National Savate Championship

इस ट्रायल में बिहार के विभिन्न जिलों से आए 100 से अधिक फ्रेंच बॉक्सरों ने भाग लिया। गहन चयन प्रक्रिया के बाद मुजफ्फरपुर, सारण, पश्चिमी चंपारण, दरभंगा और सीतामढ़ी जिलों से कुल 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया। सभी चयनित खिलाड़ियों को राज्य सवात संघ, बिहार के सचिव शिहान ई. राहुल श्रीवास्तव द्वारा चयन पत्र प्रदान किया गया।

Advertisements

चयन प्रक्रिया में संघ के पदाधिकारी सेंडाई शिल्पी सोनम, सेंडाई सूरज पंडित, सेंडाई सुनील कुमार एवं सेंसाई आशिफ अनवर शामिल रहे। चयनित खिलाड़ियों को पूर्व खेल मंत्री एवं राज्य सवात संघ के मुख्य संरक्षक श्री शिवचंद्र राम तथा संघ के अध्यक्ष श्री संजीव कुमार ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि खिलाड़ियों को पहले से बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी ताकि आगामी प्रतियोगिता में बिहार टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके।

चयनित खिलाड़ियों की सूची:

  • सब जूनियर कैटेगरी – सावी सिंह, नंदनी कौशल
  • कैडेट कैटेगरी – अन्नया श्रीवास्तव, श्रृष्टि भारद्वाज, कुमारी अन्नया, इशिका मेहता, श्रेया सुरभि, मो. ऐहान, अक्षत कुमार श्रेष्ट, सूर्यांस देव मेहता
  • जूनियर कैटेगरी – अनुष्का अभिषेक, अंशिका वर्णवाल, राज लक्ष्मी, अलिसा रहमान, आशिमा, श्रेयस जैसवाल, अक्षित राज गुप्ता
  • यूथ कैटेगरी – रितेश रंजन (श्रृणु), तनमय श्रीवास्तव, आयूष कुमार, आदिती कुमारी
  • सिनियर कैटेगरी – उपासना आनंद, रिद्धिमा, ज्योति कुमारी, नितेश कुमार, नासिर फिरोज

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.