Stories
Advertisements

हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को तीज व्रत रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, हरतालिका तीज को सबसे बड़ी तीज माना जाता है।

History And Significance Of Hartalika Teej

हरतालिका दो शब्दों से मिलकर बनी है – ‘हरत’ का अर्थ अपहरण और ‘अलिका’ का अर्थ है महिला मित्र। ऐसा मन जाता है की देवी पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने के लिए गंगा नदी के तट पर कठिन तपस्या की थी। हालाँकि, पार्वती के पिता हिमालय ने उसे इस हालत में देखकर उसका विवाह भगवान विष्णु से करने का फैसला किया। जब देवी पार्वती ने अपनी सहेली के साथ अपना दुख साझा किया, तो उसने उसकी मदद करने का फैसला किया और उसे एक गहरे जंगल में ले गई जहाँ माँ पार्वती ने अपनी साधना जारी रखी और अंततः भगवान शिव ने देवी की भक्ति पर ध्यान दिया और उससे शादी करने के लिए तैयार हो गए।

उस समय से, महिलाओं द्वारा अपनी पसंद का पति पाने के लिए हरतालिका तीज मनाई जाती है।
भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि हरितालिका तीज के नाम से शिव-पार्वती भक्तों में लोकप्रिय है। यह पर्व शिव-पार्वती के अखंडता का प्रतीक है। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को तीज व्रत रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, हरतालिका तीज को सबसे बड़ी तीज माना जाता है। हरतालिका तीज से पहले हरियाली और कजरी तीज मनाई जाती हैं। हरतालिका तीज में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

Advertisements

मान्यता है कि इस व्रत को रखने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला और निराहार व्रत रखकर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। हरतालिका तीज व्रत को सुहागिनों के अलावा कुंवारी कन्याएं रखती हैं। मान्यता है कि इस व्रत के पुण्य प्रभाव से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा वर मिलता है।

हरतालिका तीज व्रत 2022 शुभ मुहूर्त-

हरतालिका तीज व्रत इस साल 30 अगस्त 2022 को मनाया जा रहा है ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.