Sports
Advertisements

Muzaffarpur 12 September : फ्रेंच बॉक्सिंग में मुजफ्फरपुर ओवरआल चैंपियन बना. दिनांक 11.09.2022 को डॉ. जगन्नाथ मिश्रा महाविद्यालय, खेल परिसर, चंदवारा, मुजफ्फरपुर मे राज्य सवात् संघ, बिहार की ओर से आयोजित तृतीय बिहार राज्य सवात् चैंपियनशिप – 2022 (फ्रेंचबॉक्शिंग) का शुभ उद्घाटन माननीय मुख्य अतिथि श्री ब्रजेश मेहता (जेल सुप्रिटेंडेंट,मुजफ्फरपुर), विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेन्द्र कुमार(ट्रेफिक एस.एच.ओ) एवं राज्य सवात संघ, बिहार के अध्यक्ष आइएस चंद्रमोहन प्रसाद सिंह एवं महासचिव सिहान ई. राहुल श्रीवास्तव के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. सभी खिलाड़ियों के द्वारा अपने जिलों व स्कूल का झंडे लेकर फ्लैग मार्च किया गया.

Muzaffarpur Overall Champion in French Boxing

मौके पर उपस्थित रहे संघ के सभी सदस्य व पदाधिकारी. इसके साथ ही 45 पदक के साथ मुजफ्फरपुर जिला को ओवरऑल चैंपियन का खिताब. मुजफ्फरपुर टीम मे सामिल रहें दिल्ली वर्ल्ड पाब्लिक स्कूल, साई मिलेनियम स्कूल, सत्यमेव वर्ल्ड स्कूल, बिरला ओपन माइंड स्कूल व रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स.

Muzaffarpur Overall Champion in French Boxing


जिसमे की अकेले 25 पदक जितने वाली टीम रास वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स को संघ के अध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह के द्वारा चैंपियन ट्राफी दिया गया.

Advertisements

साथ ही इस प्रतियोगिता मे पुरे बिहार के लगभग 15 जिलों के 300 से अधिक बालक व बालिका खिलाड़ी भाग लिये थे। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को राज्य सवात् संघ, बिहार के अध्यक्ष आइएएस० चंद्रमोहन प्र० सिंह, व महासचिव सिहान ई. राहुल श्रीवास्तव के द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
सभी जानकारियां शिल्पी सोनम, कोषाध्यक्ष, राज्य सवात् संघ, बिहार ने दी.

#frenchboxing #savate #muzaffarpur #bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.