Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 October : बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन की वादाखिलाफी के विरोध में 18 अक्टूबर को शिक्षकों का सामूहिक अवकाश. बी आर ए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन की वादाखिलाफी के प्रतिरोध में बूटा/बूस्टा संयुक्त संघर्ष समिति आगामी 18 अक्टूबर 2022 को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे. सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विश्वविद्यालय मुख्यालय मुजफ्फरपुर में धरना और प्रदर्शन किया जायगा.


गौरतलब है कि 8 सितंबर 2022 को बूटा/बूस्टा संयुक्त संघर्ष समिति ने कुलपति से वार्ता कर 12 सितंबर 2022 को कुलसचिव कार्यालय से निर्गत सहमति पत्र के कार्यान्वयन को सूचित किया गया था परंतु पदस्थापित प्रभारी प्राचार्य को न तो पद मुक्त किया गया है न ही दोहरे प्रभार पर निर्णय लिया गया, न ही विश्वविद्यालय अंग्रेजी विभाग में वरीयतम प्राध्यापक की विभागाध्यक्ष के रूप में अधिसूचित किया गया और नहीं प्रोन्नति सहित अन्य विभिन्न लंबित मांगों और समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान दिया गया है। अपनी अपेक्षित मांगों को लेकर बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक संघ सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। बूटा बूटा के इस आंदोलन को अतिथि प्राध्यापक संघ नैतिक समर्थन देता है।

#biharuniversitynews #muzaffarpur #biharuniversity

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.