Sports
Advertisements

Muzaffarpur 20 October : मुज़फ्फरपुर रामदयालु सिंह महाविद्यालय में चल रही बब्लू प्रीमियर लीग सीजन – 2, में आज अंडर – 14 बच्चो का 4 मैच के सीरीज का फाइनल मुकाबला बबलू नाईट राइडर और बब्लू ब्लास्टर के बीच खेला गया, बबलू नाईट राइडर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, बब्लू ब्लास्टर ने 166 रन 6 विकेट के नुकशान पे बना कर लक्ष्य 167 रनो का दिया, बबलू ब्लास्टर की तरफ से सत्यम ने 68 रनो , आशीष – 29, प्रेम – 25, की पारी खेली । बबलू नाईट राइडर की तरफ से मानस ने 2 विकेट और हर्ष,पुष्पक, अनिकेत, आदित्य ने 1- 1 विकेट लिए ।

बबलू नाईट राइडर की तरफ से आशुतोष ने 19, आदित्य – 13, रजनीश – 10 रनो की पारी खेली, बब्लू ब्लास्टर की तरफ से प्रेम ने – 4, सत्यम ने – 3, अंकित ने -2, अभिषेक ने – 1 विकेट झटके,नाईट राइडर की टीम लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी और सभी विकेट के नुकसान पर 117 रनो ही बना सकी.

मैच के मेन ऑफ़ दी मैच का पुरुस्कार सत्यम को दिया गया। दिया गया। आज के अंपायर आदिल सिद्धिकी और रिशु जायसवाल थे, बब्लू सुपर किंग और बबलू सुपर रॉयल के बीच फाइनल मुकाबला 21 अक्टूबर को दोपहर 10 बजे से रामदयालु सिंह महाविद्यालय खेल मैदान में खेला जाएगा, यह जानकारी बबलू इलेवन के सचिव अमरेंद्र कुमार बबलू ने दी।

Advertisements

#cricket #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.