www.goltoo.in

R.D.S. College Womens Badminton Team बनी University Champion

November 19, 2022 | by Goltoo

IMG_4612-Copy

Muzaffarpur 19 November : आरडीएस कॉलेज के मेजवानी में आयोजित अंतर महाविद्यालय बैडमिंटन टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन आरडीएस कॉलेज के प्राचार्या डॉ अमिता शर्मा के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों कि पुरुष वर्ग में पांच टीमें आरडीएस कॉलेज , तिरहुत फिजिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर, एसएनएस कॉलेज हाजीपुर,आरएन कॉलेज हाजीपुर, एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर ने शिरकत की वहीं महिला वर्ग में कुल 6 टीमें आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर, आर एन कॉलेज हाजीपुर,आर एस एस कॉलेज सीतामढ़ी,एमएसकेबी कॉलेज मुजफ्फरपुर, तिरहुत फिजिकल कॉलेज मुजफ्फरपुर, एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर ने शिरकत की।


आज महिला वर्ग में टीम इवेंट के कुल 5 मैच खेले गए, जिसमें आर एस एस कॉलेज सीतामढ़ी ने तिरहुत फिजिकल कॉलेज 2 -0 से को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, दूसरे मुकाबले में एमएसकेबी कॉलेज मुजफ्फरपुर ने आरएन कॉलेज हाजीपुर को 2-1 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, वहीं पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर ने एमएसकेबी कॉलेज मुजफ्फरपुर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया ।

दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में आर एसएस सीतामढ़ी ने एमडीडीएम कॉलेज मुजफ्फरपुर को 2-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर की टीम ने आर एस एस कॉलेज सीतामढ़ी को 2 -0 से पराजित कर अंतर जिला महाविद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।


वहीं पुरुष वर्ग में टीम इवेंट के आज कुल 3 मैच खेले गए जिसमें एस एन एस कॉलेज हाजीपुर ने आरएन कॉलेज हाजीपुर को 3-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरडीएस कॉलेज मुजफ्फरपुर ने तिरहुत फिजिकल कॉलेज को 3 -0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एसएनएस कॉलेज हाजीपुर ने एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।


महिला वर्ग में विजेता और उपविजेता टीमों को आरडीएस कॉलेज की प्राचार्या डॉ अनीता शर्मा के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों कोटॉफी देकर सम्मानित किया गया, स्वागत भाषण आरडीएस कॉलेज के डायरेक्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन डॉ रवी शंकर कुमार के द्वारा किया गया। व

हीं मंच संचालन का कार्य शारीरिक शिक्षक करुणेश कुमार के द्वारा किया गया। मौके पे आरडीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार, प्रोफेसर सौरभ राज, प्रोफेसर सुरेश शुक्ला एनआईएस कोच नीरज कुमार, मनीष कुमार, रजनीश कुमार मौजूद रहे।


कल दिनांक 20 नवंबर को 12:00 बजे से पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इसकी जानकारी आयोजन सचिव सह निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ रवि शंकर कुमार ने दी।

#muzaffarpur #universitybadminton #badminton

RELATED POSTS

View all

view all