www.goltoo.in

Nepal Plane Crash : Black Box Found, 2 Orthopedic Doctors Died with Family

January 16, 2023 | by Goltoo

accident-1

Nepal Plane Crash : नेपाल में रविवार को काठमांडू से पोखरा जा रहे विमान का दुर्घटना हुआ. विमान दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है. बालक बॉक्स भी मिल गया है जिससे कई राज खुलेंगे और दुर्घटना के कारणों का भी पता चलेगा.

ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुशील श्रेष्ठ, उनकी पत्नी डॉ सोना दिवाकर और 10 महीने के छोटे बच्चे का असमय निधन.एक और डॉक्टर, डॉ गणेश थापाल निधन हुआ

इस हृदयविदारक घटना ने कइयों की जिंदगी छीन ली.इनमे एक हैं नेपाल के ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ सुशील श्रेष्ठ, उनकी पत्नी डॉ सोना दिवाकर और 10 महीने के छोटे बच्चे का असमय निधन नेपाल में हुए विमान हादसे में हो गया. यह ईश्वर की एक क्रूर नियति थी. इस ह्रदय विदारक दुर्घटना में एक और डॉक्टर, डॉ गणेश थापाल निधन हुआ है. नेपाल की अब तक की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक. नेपाल पुलिस के डॉ गोपेश कुमार ठाकुर ने बताया उनकी टीम के लिए अपूरणीय क्षति है.


आपको बता दें 15 जनवरी की सुबह नेपाल के पोखरा में एक बाद विमान हादसा हुआ जिसमे सवार सभी यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई. इस विमान में 72 सवार थे.कइयों ने अपने घर की तरफ विमान को आते देख डर गए थे.हादसे के पास की बस्ती में विमान के कई टुकड़े भी गिरे.एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया उनके घर से कुछ मीटर दूर ही गिरा था विमान कुछ और नजदीक होता तो पूरी बस्ती ही जल जाती. उन्होंने बताया विमान अजीब ढंग से झुक गया था और सेकंडों में आग बनकर गिर गया.और सेती घाटी से आग की लपटें उठने लगी.

#nepalplanecrash #Nepal #planecrash

RELATED POSTS

View all

view all