www.goltoo.in

Farewell Party in L.S. College, Muzaffarpur

January 23, 2023 | by Goltoo

Muzaffarpur 23 January : लंगट सिंह कॉलेज के भौतिकी और गणित विभाग में 2019_22 सत्र के छात्रों के लिए फेयरवेल पार्टी आयोजित की. स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा दे चुके छात्रों के सम्मान में विभाग के छात्रों ने ये आयोजन किया. अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कॉलेज से शिक्षा समाप्त कर अगले सफर पर अग्रसर हुए छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए उन्हे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी. साथ ही प्रो राय ने छात्रों को पराक्रम दिवस की बधाई देते हुए सभी छात्रों को नेताजी के देश के प्रति त्याग और समर्पण से सिख लेने की अपील की. प्रो राय ने छात्रों से कॉलेज से मिली सीख को गांठ बांध लेने तथा अपने कार्यों और व्यवहार से माता पिता गुरुजनों और कॉलेज को गौरवान्वित करने की सीख दी.

उन्होंने सभी छात्रों से कॉलेज के पूर्ववर्ती संघ से जुड़कर कॉलेज के विकास में भविष्य में भी योगदान देते रहने की अपील की साथ ही शिक्षको एवम कॉलेज प्रशासन की ओर से उन्हें आश्वस्त किया को जब कभी इन छात्रों को किसी भी मार्गदर्शन या अन्य सहयोग की आवश्यकता होगी महाविधालय परिवार सहर्ष हर संभव सहयोग के लिए तत्पर रहेगा.

भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो टी के डे ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा की कॉलेज के भौतिकी विभाग का गौरवशाली इतिहास रहा है तथा इन छात्रों से भी अपेक्षा है की अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से ये विभाग और कॉलेज का नाम रौशन करेंगे.

कार्यक्रम में 19-22 सत्र के सभी छात्रों ने कॉलेज से जुड़ी अपनी पुरानी यादों को साझा किया और अपने जूनियर्स का मार्गदर्शन किया. मौके पर प्रो ओ पी रमण, प्रो सुरेंद्र राय, प्रो सुनील मिश्रा, प्रो एनएन मिश्रा, प्रो संगम कुमार, प्रो विजय कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ कुमार बलवंत, डॉ ममता कुमारी, सहित अन्य मौजूद रहे.

#lscollege #muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all