www.goltoo.in

भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सादातपुर : डी एल एड सत्र 2022-24 सत्रारंभ

January 31, 2023 | by Goltoo

94dd5f09-7a5b-4f5c-b9b8-092f3c12b7b1

Muzaffarpur 31 January : दिनांक 30 जनवरी 2023 को भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सादातपुर के वंदना सभागार में डी एल एड सत्र 2022-24 का सत्रारंभ हुआ , जिसमें इस सत्र के लगभग सभी विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में आज पहले दिन की शुरुआत पूजा वंदना और लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री मुकेश नन्दन जी के बौद्धिक सुन कर बडे उत्साह के साथ महाविद्यालय में प्रवेश किया ।

प्रदेश सचिव जी ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य शिक्षा संस्कार और सेवा देना है । आप सभी लोग इस संस्था में नामांकन लिया है ,आप सभी बहुत किस्मत वाले है यह संस्था व्यापार करने के लिए नहीं खोला गया है बल्कि सही मायने में लोगों को शिक्षित, संस्कारित और सेवा भाव मन में जगाने के लिए खोला गया है । विद्या भारती बाल शिक्षा, प्रौढ़ शिक्षा, शिक्षक शिक्षा और उच्च शिक्षा में कार्य करने के लिए संकल्पित है ।

उसके बाद लोक शिक्षा समिति और महाविद्यालय के निरीक्षक श्री ललित कुमार राय जी ने कहा कि शिक्षक बन कर पैसा कमाना अच्छी बात है ,लेकिन हमारा संस्कार बचा रहना चाहिए, सेवा भाव मन मे बना रहना चाहिए । और महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री राजेश कुमार वर्मा जी ने महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कार्यकर्ताओं से परिचय करवाया ।

तत्पश्चात महाविद्यालय के संगणक विशेषज्ञ श्री जितेंद्र कुमार जी ने अपनी संस्था और महाविद्यालय के प्रांगण से सभी विद्यार्थियों का परिचय करवाया । उसके बाद सभी विद्यार्थियों ने अपने बारे में सभी को बताया और संकल्प लिया कि हम यहां से शिक्षा ग्रहण करने के बाद समाज में सेवा भाव संस्कार भाव और शिक्षित होकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे । महाविद्यालय की अपनी एक पद्धति है कि यहाँ पर सभी विद्यार्थियों को कक्षा में आना अनिवार्य है ।सभी ने कल से महाविद्यालय में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित किया है ।

#Muzaffarpur #news

RELATED POSTS

View all

view all