Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 7 March : लंगट सिंह कॉलेज में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया. लंगट सिंह कॉलेज में प्रो ओमप्रकाश राय, शिक्षको एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी. इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़े. इसमें शामिल प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय, शिक्षको एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को तिलक लगाकर होली की बधाई दी.

सभी को होली की शुभकामना देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की होली का त्योहार आपसी प्रेम और सामाजिक सदभाव बढ़ाने में उत्प्रेरक का काम करता है. उन्होंने सभी से होली का त्योहार हर्षोल्लास और आपसी भाईचारा से मनाने की अपील करते हुए कहा की होली के विविध रंग हमे जीवन को विबिधताओं का एहसास करवाते हैं.उन्होंने कहा की होली उत्सव मनाने की परंपरा हैं हमारी सभ्यता और संस्कृति से जोड़ती है.

प्रो राय ने कहा की दो दिन पहले मुख्यमंत्री के कैम्पस में आने तथा इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने में उनके सहयोग के आश्वासन से कॉलेज की होली और रंगीन हुई है तथा हर्ष का माहौल है.

Advertisements

दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो राजीव कुमार मुख्यमंत्री के सफल कार्यक्रम के लिए प्राचार्य को कॉलेज प्रशासन की ओर से धन्यवाद देते हुए कहा की प्राचार्य के अथक प्रयास से अब इस धरोहर बिल्डिंग के संरक्षण की उम्मीद बढ़ गई है. मौके पर प्रो पंकज कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ कुमार बलवंत, डॉ इम्तियाज़, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ गुंजन कुमार, डॉ नीरज कुमार , डॉ बिपिन कुमार, डॉ साकेत कुमार आदि मौजूद रहे.

#holi #holifestival #lscollege #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.