Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 April : बाबू लंगट सिंह की पुण्यतिथि : लंगट सिंह कॉलेज के संस्थापक महान समाजसेवी शिक्षा प्रेमी बाबू लंगट सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई. कॉलेज परिसर स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धां सुमन अर्पित किया गया. अपने संदेश में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि लंगट बाबू को उदारता, दूर दृष्टि और शिक्षा के प्रति लगाव का जीता जागता उदाहरण ये ऐतिहासिक भव्य कॉलेज है.

बाबू लंगट सिंह की पुण्यतिथि
बाबू लंगट सिंह की पुण्यतिथि

बाबू लंगट सिंह का शिक्षा एवं युवाओं के विकास में अहम योगदान रहा है. प्रो राय ने कहा की विगत वर्षो में कॉलेज प्रशासन द्वारा पुरानी शैक्षणिक गरिमा वापस पाने, कैम्पस के सौंदर्यीकरण, आधारभूत संरचना में बिस्तृतिकरण , छात्रों के लिए सुविधाओ के बढ़ोतरी की दिशा में बहुत प्रयास किया गया है, जिसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे है. उन्होंने कहा की बिहार सरकार के सहयोग से कुछ और परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है.

उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण समर्पण से निर्वहन करे तथा जिन उद्देश्यों को लेकर इस कॉलेज की स्थापना की गई उसको पूरा करने में निष्ठापूर्वक सबलोग प्रयास करे यही महान विभूति बाबू लंगट सिंह को सच्ची श्रद्धांजली होगी. मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालो में प्रो राजीव कुमार, प्रो राजीव झा, डॉ विजय कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, सुधीर कुमार, संजीव चौधरी, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार आदि शामिल रहे.

Advertisements

#Muzaffarpur #langatsingh

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.