Sports
Advertisements

Muzaffarpur 9 November : Gurukul Chess Championship खिलाड़ियों को नीलामी राशि की जगह अब प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए सहायता राशि प्रदान की जायेगी। अखिल बिहार शतरंज संघ से मान्यता प्राप्त गुरुकुल शतरंज अकादमी के संस्थापक अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रथम गुरुकुल शतरंज लीग का प्रभाव शहर के युवाओं एवं नौनिहालों पर बेहतरीन रहा।

2nd Gurukul Chess Championship

द्वितीय गुरुकुल शतरंज लीग में इस बार कई तरह के बदलाव किए गए है। खिलाड़ियों को नीलामी राशि की जगह अब प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए सहायता राशि प्रदान की जायेगी। गुरुकुल शतरंज अकादमी के शासी निकाय ने तीन दिवसीय द्वितीय गुरुकुल चेस लीग का आयोजन गुरुकुल के चर्च रोड शाखा पर दिनांक 14 से 17 नवंबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया है।

Gurukul Chess Championship
Gurukul Chess Championship

प्रतियोगिता के सभी टीमों को 17 नवंबर को दोपहर 1 बजे पुरस्कृत किया जायेगा। प्रतियोगिता में कुल छः टीमें हिस्सा लेगी। सभी टीमों में तीन-तीन खिलाड़ी शामिल होंगे। 13 नवंबर को खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की जायेगी। 14 से 16 नवंबर तक लीग चरण एवं सेमीफाइनल के मैच होंगे। 17 नवंबर को एलिमिनेटर एवं फाइनल जीसीए चर्च रोड शाखा में आयोजित की जायेगी। उक्त प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण किया जाएगा।

Advertisements

उक्त कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतू आयोजन समिति का निर्माण किया गया। जिसमें विजय कुमार, रजनीश कुमार, राजीव रंजन, टोयेश, गौरव कुमार, अंजनी कुमार, अविनाश मोनू सहित दर्जनभर से ऊपर सदस्य बनाए गए।

#chess #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.