Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 May : LS College सभागार में जेंडर सेंसटाइजेशन: सोसाइटी एवम कल्चर विषय पर विशेष व्यख्यायन आयोजित किया गया.

LS College में विशेष व्यख्यायन

कॉलेज के आईक्यूएसी एवम वूमेन एंपावरमेंट सेल के संयुक्त तत्वाव व्याख्यान में पटना विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोवीसी प्रो डॉली सिन्हा मुख्य वक्ता रही तथा अध्यक्षता प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने को. मुख्य वक्ता प्रो डॉली सिन्हा ने अपने संबोधन में समाज में प्रचलित विभिन्न लैंगिक मुद्दों के बारे में छात्रों को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से लंगट सिंह कॉलेज द्वारा लिंग सहायक और समावेशी वातावरण बनाने में मदद मिलेगी.

LS College में विशेष व्यख्यायन
LS College में विशेष व्यख्यायन

प्रो सिन्हा ने पुरुषत्व और स्त्रीत्व की पारंपरिक धारणाओं को चुनौती देने और जीवन के सभी क्षेत्रों में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के महत्व पर जोर दिया.उन्होंने लिंग के आधार पर सभी भेदभाव ख़त्म करना एक बुनियादी मानव अधिकार है. यह मानसिक विकास, आर्थिक विकास और टिकाऊ भविष्य के लिए भी महत्वपूर्ण है.

Advertisements
LS College में विशेष व्यख्यायन
LS College में विशेष व्यख्यायन

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कॉलेज प्रशासन द्वारा लड़कियों को कॉलेज के एनसीसी और एनएसएस विंग में भाग लेने और नामांकन करने के लिए प्रेरित किया जाता है क्योंकि इससे उनमें ताकत, आत्मविश्वास और नेतृत्व गुण विकसित होते हैं. साथ ही कॉलेज प्रशासन लिंग, जाति, धर्म आदि के बीच असमानता के बारे में संवेदनशीलता को बढ़ावा देने और सभी को एक समान विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति करने के लिए सभी बाधाओं को तोड़ने के लिए प्रेरित करने के लिए सदैव प्रयत्नशील है.

LS College में विशेष व्यख्यायन
LS College में विशेष व्यख्यायन

प्रो राय ने महिलाएँ दुनिया की कुल आबादी का करीब-करीब आधा हिस्सा हैं, और इसी कारण से लैंगिक विभेद के व्यापक और दूरगामी असर होते हैं, जिनका समाज के हर स्तंभ पर असर दिखता है. उन्होंने कहा कि कॉलेज में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त गर्ल्स कॉमन रूम का निर्माण चल रहा है जो कॉलेज की छात्राओं को उनके लिए एक समर्पित स्पेस प्रदान करेगा, साथ ही कॉलेज प्रशासन द्वारा जल्द ही सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी जल्द लगवाया जा रहा है.

अतिथियों का स्वागत करते हुए इतिहास विभागाध्यक्ष प्रो पुष्पा कुमारी ने कहा महिलाओं को सामाजिक और पारिवारिक रुढ़ियों के कारण विकास के कम अवसर मिलते हैं, जिससे उनके व्यक्तित्व का पूर्ण विकास नहीं हो पाता है.

डॉ स्वीटी सुप्रिया ने अपने संबोधन में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें विकास यात्रा की एक महत्त्वपूर्ण कड़ी बनाना होगा. कार्यक्रम का संचालन डॉ सजीदा अंजुम और धन्यवाद ज्ञापन डॉ त्रिपदा भारती ने किया.

इससे पहले कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुआ तथा प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने प्रो डॉली सिन्हा का औपचारिक स्वागत किया. मौके पर डॉ प्रतिमा कुमारी, आईक्यूएसी समन्वयक सह कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार प्रो राजीव कुमार, प्रो सुनील मिश्रा, डॉ रीमा कुमारी, डॉ अर्चना ठाकुर, डॉ एसएन अब्बास, डॉ नवीन कुमार, डॉ सीमा कुमारी, डॉ उमेश श्रीवास्तव, मीरा कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.