Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 June : मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में दिनांक 20 जून से 26 जून तक Volleyball Summer Camp का आयोजन अखाड़ा घाट रोड स्थित जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में कराया जाएगा।

Volleyball Summer Camp मुजफ्फरपुर में

Volleyball Summer Camp जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में
Volleyball Summer Camp जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में

इसकी जानकारी देते हुए जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त सचिव करुणेश कुमार ने बताया कि इस सात दिवसीय समर कैंप में बच्चों को राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक के द्वारा वॉलीबॉल के नए-नए स्किल सिखाए जाएंगे, साथ ही शारीरिक फिटनेस को भी विकसित किया जाएगा।


जिला संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस कैंप हेतु लगभग 55 खीलाड़ियों ने पंजीयन कराया है जो सात दिनों तक लगातार पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोच कमल भसीन के देखरेख में वॉलीबॉल के आयामों को सीखेंगे।
इस कैंप में प्रदर्शन के आधार पर अच्छे खिलाड़ियों को संघ के द्वारा पुरुस्कृत किया जाएगा।

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.