Headlines

B.R.A. Bihar University Alumni Association के कार्यकारिणी की प्रथम बैठक कुलपति की अध्यक्षता में सम्पन्न

B.R.A. Bihar University Alumni Association B.R.A. Bihar University Alumni Association
Advertisements

Muzaffarpur 17 July : B.R.A. Bihar University Alumni Association के कार्यकारिणी की प्रथम बैठक कुलपति की अध्यक्षता में सम्पन्न –
दिनांक 17.07.24 को संध्या 7.00 बजे कुलपति महोदय की अध्यक्षता में उनके आवासीय कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई ।

B.R.A. Bihar University Alumni Association

उक्त बैठक में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ संजय सिन्हा , सचिव – सी ए के के चौधरी , कोषाध्यक्ष डॉ के एस शेखर व कार्यकारिणी के सदस्य – डॉ ओ पी राय , डॉ अपराजिता कृष्ण , डॉ कन्तेश , श्री गणवंत मलिक , श्री विवेक कुमार , राजकुमार पासवान ने भाग लिया ।

B.R.A. Bihar University Alumni Association
B.R.A. Bihar University Alumni Association


बैठक में निम्न निर्णय लिये गय –
१) एसोसिएशन के ट्रस्ट डीड के निबंधन के उपरांत तत्काल बैंक खाता खोलने , PAN नंबर व आय कर अधिनियम के अन्तर्गत छूट प्राप्त करने पर सहमति बनी ।
२) साधारण सदस्यता शुल्क Rs 500/- प्रति वर्ष व रजिस्ट्रेशन शुल्क एक बार Rs 100/- निर्धारित किया गया । साथ ही इसके लिए सोशल मीडिया के माध्यम से कैंपेन चलाने पर सहमति बनी ।


३) कार्यकारिणी ke सभी सदस्यों के लिए Rs 25000/- शुल्क रखा गया ।
४) विश्वविद्यालय स्थित लाइब्रेरी में एसोसिएशन के लिए स्थान निर्धारित कर उसे इक्विप्ड करने का निर्णय कुलपति महोदय द्वारा लिया गया ।
५) विश्वविद्यालय के वेबसाइट में एल्युमीनी एसोसिएशन के लिए एक्सेस देने व गूगल फॉर्म के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन की व्यवस्था पर सहमति बनी ।
६)एसोसिएशन के मानद सदस्य , पैट्रन , लाइफ मेम्बर बनाने पर भी विचार किया गया ।