www.goltoo.in

Ravi Mehta Memorial Football आई जी पुलिस फुटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन जारी

November 28, 2024 | by Goltoo

Muzaffarpur 28 November : आज दिनांक 28 11 24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में रRavi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए मैच में स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब ने एम आई टी फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले आठ गोलों से पराजित कर दिया दूसरे मैच में आई जी पुलिस फुटबॉल टीम ने विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football

Ravi Mehta Memorial Football आई जी पुलिस फुटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन जारी
Ravi Mehta Memorial Football आई जी पुलिस फुटबॉल टीम का शानदार प्रदर्शन जारी


लीग टूर्नामेंट का 61 व और आज का पहला मैच स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब और एम आई टी फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने चंद्रशेखर कुमार चंदू जी ,असगर हुसैन, पंकज कुमार उर्फ गुड्डू नौशादुल हसन, राकेश कुमार त्रिलोकी प्रसाद, इरशाद मलिक, नितेश सिंह ,और पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बिजेंदर चौधरी एवं अन्य खेल प्रेमियों की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया गया आज के मैच में सुरेश अचल फुटबॉल टीम ने एम आई टी फुटबॉल क्लब को एक के मुकाबले 8 गोलों से पराजित कर दिया।

Ravi Mehta Memorial Football
Ravi Mehta Memorial Football


लीग टूर्नामेंट का 62 व आज के दूसरा मैच आईजी पुलिस फुटबॉल टीम एवं विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया आज के संघर्ष पूर्ण मैच में आई पुलिस फुटबॉल टीम ने विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित कर दिया।

टीम के कोच नीलेश कुमार, जिनके कुशल प्रशिक्षण में आईजी पुलिस फुटबॉल टीम ने ऊंचाइयों को हासिल किया है और रवि मेहता मेमोरियल फुटबॉल के सेमीफाइनल में स्थान पक्का कर लिया है


आज के पहले मैच में निर्णायक के रूप में दीपक कुमार सहायक निर्णायक के रूप में मोहम्मद करार एवं मणिराज प्रतिनियुक्ति थे।
आज के दूसरे मैच में निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में दीपक कुमार एवं अमोद कुमार प्रतिनियुक्त थे।

लीग टूर्नामेंट के मुख्य संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि दिनांक 29 11 24 को लीग टूर्नामेंट के तहत दो मैच खेले जाएंगे।
पहला मैच गुरु फुटबॉल क्लब बनाम शहिद खुदीराम बोस फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा दूसरा मैच आईजी पुलिस फुटबॉल टीम बनाम मुजफ्फरपुर फुटबॉल अकैडमी के बीच खेला जाएगा

RELATED POSTS

View all

view all