Headlines

SKJ Law College की पूर्व छात्रा नीता वर्मा उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश द्वारा सम्मानित

Advertisements

Muzaffarpur 28 November : SKJ Law College मुजफ्फरपुर के पूर्ववर्ती छात्र (एलुमनाई) श्रीमती नीता वर्मा, अधिवक्ता उच्चतम न्यायालय दिल्ली में 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस के अवसर पर उच्चतम न्यायालय में आयोजित समारोह में माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री संजीव खन्ना द्वारा, उनके द्वारा लिखित पुस्तक “भारत का ऐतिहासिक और वर्तमान कानून” तथा “प्रशासनिक और कानूनी जागरूकता अभियान” के लिए प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है.

SKJ Law College Alumni Neeta Verma

इस अवसर पर भारत के कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल, उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री कपिल सिब्बल तथा उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीशगण एवं वरिष्ठ अधिवक्तागण उपस्थित थे.

SKJ Law College की पूर्व छात्रा नीता वर्मा की यात्रा और उपलब्धियाँ
SKJ Law College की पूर्व छात्रा नीता वर्मा की यात्रा और उपलब्धियाँ

श्रीमती नीता वर्मा इस अवसर पर उपस्थित सभी गण्यमान्य सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापन में कहा कि कानून को सिर्फ पारित करना ही नहीं बल्कि समाज के गरीब एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता को फैलाना भी आवश्यक है. आगे उन्होंने कहा कि मैं मुजफ्फरपुर (बिहार) के SKJ Law College से कानून की शिक्षा ग्रहण की थी. जो उसे समय भी वह बिहार के प्रमुख कानूनी संस्थानों में सर्वोच्च था और उसे कॉलेज के शिक्षक अनुभवी एवं कानून के विद्वान थे. प्रोफेसर जयंत कुमार जो मेरे गुरु थे जिनके द्वारा मुझ पर विशेष स्नेह रखा जाता था, जो प्राचार्य थे. वर्तमान में महाविद्यालय के निदेशक हैं, जिन्होंने मुझे आज तक समय-समय पर अपना समय और आशीर्वाद देते रहे हैं. मैं उन्हें अपना आदर्श मानती हूं.


श्रीमती नीता वर्मा जो मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा मोहल्ला के निवासी हैं जिनकी प्रारंभिक एवं कानून की शिक्षा मुजफ्फरपुर में हुई है. उन्होंने अपने उपलब्धि का श्रेय माता श्रीमती चंद्रकला कुमारी, शिक्षिका तथा पिता स्वर्गीय सुरेश प्रसाद वर्मा को दिया.

SKJ Law College मुजफ्फरपुर में उन्होंने सत्र 2002 2005 की छात्रा रही हैं. वर्तमान में लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय विधिक परिषद से भी सम्मानित हो चुकी हैं. वह जम्मू कश्मीर मानव अधिकार मिशन के अध्यक्ष भी हैं. उनका मोबाइल नंबर 92049959831 है जिसपर संपर्क किया जा सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *