Ravi Mehta Memorial Football रोमांचक मुकाबले में आईजी पुलिस फुटबॉल टीम ने फाइनल में प्रवेश किया
December 16, 2024 | by Goltoo
Muzaffarpur 16 December : आज दिनांक 16.12.24 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में Ravi Mehta Memorial Football लीग प्रतियोगिता का दूसरा सेमीफाइनल आईजी पुलिस फुटबॉल टीम बनाम न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया जिसमें आईजी पुलिस फुटबॉल टीम ने न्यू स्टार फुटबॉल क्लब को ट्राई ब्रेकर में 10 के मुकाबले 11 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मैच 18 12 24 को खेला जाएगा ।जिला लीग प्रतियोगिता सत्र 24 /25 के लिए खेले जा रहे हैं.
Ravi Mehta Memorial Football
टूर्नामेंट में आज दूसरा सेमीफाइनल मैच आईजी पुलिस फुटबॉल टीम और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ मुजफ्फरपुर जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष अश्वनी खत्री ने कार्यकारी सचिव सुनील कुमार सिंह मुख्य संरक्षक डॉक्टर फिरोजुद्दीन फैज, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी, मोहम्मद सलाउद्दीन, कोषाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी हरनाम सिंह ,बृजेंद्र कुमार चौधरी उर्फ बैजू भाई, सुधीर कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, त्रिलोकी प्रसाद,विमल कुमार सिन्हा, समीम उल हक ,मोहम्मद नजीर एवं अन्य खेल दर्शकों के उपस्थिति में दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया ।

आज खेले गए काफी रोमांचक और संघर्ष पूर्ण मैच में दोनों टीमें एक दूसरे के विरुद्ध गोल करने का प्रयास किया । मुजफ्फरपुर पुलिस टीम के डिफेंडर के गलत खेल के चलते निर्णायक के द्वारा न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के पक्ष में पेनल्टी शॉट दिया गया इसके बाद न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 10 सरफुद्दीन के द्वारा खेल के 26 में मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक शून्य से आगे कर दिया गया। मध्यांतर तक न्यू स्टार फुटबॉल क्लब की टीम एक शुरू से आगे बनी हुई थी। मध्यांतर के पश्चात खेल के 43 में मिनट में आईजी पुलिस फुटबॉल टीम के जर्सी नंबर 6 इंद्रजीत सिंह के द्वारा गोल कर स्कोर एक एक से बराबरी पर कर दिया। खेल के समाप्ति पर दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रही।
नियमानुसार रेफरी द्वारा एक्स्ट्रा टाइम दिया गया लेकिन उसमें भी दोनों टीमें गोल करने में सफल नहीं हुई ।तत्पश्चात टाइ ब्रेकर का सहारा लिया गया पहले 5-5 गोलों में दोनों ही टीम में बराबरी पर रहे इसके बाद सडनडेथ की प्रक्रिया अपनाई गई जिसके बाद आई पुलिस फुटबॉल टीम ने दस गोल किया लेकिन जवाब में न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के द्वारा नौ गोल ही कर सकी।
न्यू स्टार फुटबॉल क्लब की ओर से टाई ब्रेकर में सरफुद्दीन, आसिफ अली विकास ,धर्मेंद्र ,तौलिफ कुरैशी, अंकित कुमार, मुन्ना कुमार, सैयद अली, अक्षय कुमार के द्वारा गोल किया गया जबकि आईजी पुलिस फुटबॉल टीम की ओर से इंद्रजीत सिंह ,सोनू अंसारी ,आलोक कुमार ,राजीव कुमार, वसीम खान, अजीत कुमार ,राजकुमार, सोनू कुमार, हसमुद्दीन और निलेश कुमार सिंह के द्वारा गोल किया गया।इस इस प्रकार पूरे मैच में आईजी पुलिस फुटबॉल टीम के द्वारा 11 गोल और न्यू स्टार फुटबॉल क्लब के द्वारा 10 गोल किया गया और आई जी पुलिस फुटबॉल टीम 10 के मुकाबले 11 गोल से विजई होकर लीग टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया.
आईजी पुलिस फुटबॉल टीम का मुकाबला विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब जो की स्वर्गीय सुरेश सचल सुपर सॉकर फुटबॉल क्लब को पहले सेमीफाइनल में हराकर पूर्व में ही फाइनल में पहुंच चुकी है के बीच खेला जाएगा।
Ravi Mehta Memorial Football विशाल बिहार यूनाइटेड क्लब https://t.co/1tzHJwHpid #Muzaffarpur #Footbasll
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 15, 2024
उल्लेखनीय है कि न्यू स्टार फुटबॉल क्लब पिछले वर्ष की विजेता और आईजी पुलिस फुटबॉल क्लब पिछले वर्ष की उपविजेता टीम रही है और इन दोनों के बीच भी पिछले साल फाइनल में ट्राई ब्रेकर से ही फैसला हुआ था जिसमें न्यू स्टार फुटबॉल क्लब विजई रही थी।आज के मैच में निर्णायक के रूप में दीपक कुमार (इंडिया रेफरी) सहायक निर्णायक के रूप में अलीमुद्दीन( बिहार रेफरी) मोहम्मद कार( बिहार रेफरी) एवं राकेश कुमार( मुजफ्फरपुर रेफरी) ने अपनी भूमिका निभाई।
मुजफ्फरपुर जिला लीग प्रतियोगिता के मुख्य संयोजक शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिला फुटबॉल लीग टूर्नामेंट सत्र 24/ 25 का फाइनल मैच दिनांक 18 12 24 को आईजी पुलिस फुटबॉल टीम बनाम विशाल बिहार यूनाइटेड फुटबॉल क्लब के बीच दिन के 1:00 बजे से खेला जाएगा

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all