Muzaffarpur News

SKJ Law College में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु जाँच शिविर का आयोजन

Advertisements

Muzaffarpur 1 March : आज दिनांक 1 मार्च 2025 को समय 10:00 बजे सुबह SKJ Law College के एकेडमिक ब्लॉक प्रथम में दन्त सुरक्षा जागरूकता एवं दन्त जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विशेषज्ञ दन्त चिकित्सक डॉक्टर सोनी सरस्वती एवं डॉक्टर विकास कुमार ने सर्वप्रथम उपस्थित शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए दांतों की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तकनीकियों से अवगत कराया.

SKJ Law College

SKJ Law College में स्वास्थ्य संबंधित जाँच शिविर का आयोजन
SKJ Law College में स्वास्थ्य संबंधित जाँच शिविर का आयोजन
SKJ Law College

उन्होंने कहा कि सभी व्यक्तियों के 40 से अधिक दिनों तक एक वर्ष का उपयोग नहीं करना चाहिए तथा मुलायम ब्रश का हीं उपयोग करें एवं दो से तीन मिनट से अधिक ब्रश नहीं करना चाहिए. इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि सभी लोगों को पेस्ट के प्रति जागरूक रहना चाहिए. इसके उपरांत उन्होंने सैकड़ो की संख्या में महाविद्यालय के शिक्षक एवं छात्राओं के दांतों का जांच भी किया.

SKJ Law College में स्वास्थ्य संबंधित जाँच शिविर का आयोजन
SKJ Law College में स्वास्थ्य संबंधित जाँच शिविर का आयोजन
SKJ Law College में स्वास्थ्य संबंधित जाँच शिविर का आयोजन
SKJ Law College में स्वास्थ्य संबंधित जाँच शिविर का आयोजन

महाविद्यालय में इसके साथ ही महिला शिक्षक एवं छात्राओं के स्वास्थ्य जागरूकता हेतु 11:00 दिन में कॉलेज सेमिनार हॉल में डॉक्टर अर्चना कुमारी, स्त्री रोग विशेषज्ञ ने स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां एवं बचाव के लिए विस्तार से बताया. उन्होंने महाविद्यालय के शिक्षिकाओं एवं छात्रों को स्त्री स्वास्थ्य से संबंधित अलग-अलग सुझाव दिए एवं उनकी समस्याओं का निदान किया. इस क्रम में उन्होंने शिक्षिकाओं एवं छात्रों की स्वास्थ्य संबंधी जांच भी किया एवं आवश्यक दवाओं के साथ स्वस्थ रहने का निर्देश भी दिया. महाविद्यालय प्रशासन, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के लिए बहुत जागरूक रहता है एवं समय-समय पर इस तरह के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है जिसमें विशेषज्ञों चिकित्सकों का सहयोग लिया जाता है.

इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक छात्र एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिसमें निदेशक श्री जयंत कुमार, प्राचार्य के.के. एन. तिवारी, उपप्राचार्य बीएम आजाद, प्रशासक श्री रत्नेश कुमार, प्रोग्राम समन्वयक प्रोफेसर पंकज कुमार, डॉक्टर एसपी चौधरी, डॉक्टर अर्चना अनुपम, प्रोफेसर आशुतोष कुमार, डॉ रवि रंजन राय, डॉक्टर प्रोफेसर बीएम दीक्षित, प्रोफेसर मधु कुमारी, प्रोफेसर सौम्या साक्षी, प्रोफेसर प्रेरणा कश्यप, प्रोफेसर दीक्षा, प्रोफेसर चारु प्रियदर्शी, प्रोफेसर विपन कुमार, प्रोफेसर शक्ति कुमार, प्रोफेसर आशीष कुमार, प्रोफेसर बृजेश कुशवाहा, श्री उज्जवल कुमार, श्री प्रेमभूषण कुमार, श्री अशोक कुमार सिंह, विवेक कुमार तथा बिट्टू कुमार आदि शामिल रहे.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.