www.goltoo.in

LS College में अर्थशास्त्र बिभाग के कर्मचारी श्री अरुण कुमार के असामयिक निधन पर शोकसभा

May 5, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-05-05T185923.586

Muzaffarpur 5 May : Ls College लंगट सिंह महाविद्यालय में अर्थशास्त्र बिभाग के कर्मचारी श्री अरुण कुमार केअसामयिक निधन पर शोकसभा आयोजित की गयी. सभा में दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी गई तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई. वक्ताओं ने श्री अरुण कुमार को याद करते हुए उनसी जुडी यादे साझा की.

LS College में अर्थशास्त्र बिभाग के कर्मचारी श्री अरुण कुमार

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने अरुण कुमार को कर्तव्यनिष्ट और ईमानदार कर्मी के रूप में याद करते हुए कहा कि इधर कॉलेज के कई कर्मियों की सेवाकाल में ही मृत्यु चिंताजनक है. प्रो राय ने सभी से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने तथा नियमित स्वास्थ जांच की अपील भी की. उन्होंने बताया कि अरुण कुमार न केवल अपने कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान थे, बल्कि हमेशा दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहते थे. उन्होंने कॉलेज प्रशासन की तरफ से अरुण कुमार के परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया.

LS College में अर्थशास्त्र बिभाग के कर्मचारी श्री अरुण कुमार
LS College में अर्थशास्त्र बिभाग के कर्मचारी श्री अरुण कुमार

अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ साजिदा अंजुम ने कहा कि अरुण कुमार हमारे LS College खासकर अर्थशास्त्र विभाग के एक अभिन्न हिस्सा थे तथा मेहनत और समर्पण से विभाग के सभी कार्य कुशलतापूर्वक करते थे. सभा में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

श्रद्धांजलि देने वाली में प्रो. विजय कुमार, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ आलोक कुमार, डॉ मणिभूषण, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ बिपिन कुमार, डॉ इम्तियाज, सुधीर कुमार, संजय कुमार, गुरु प्रसाद कश्यप, ऋषि कुमार सहित अन्य शामिल रहे.

You may also like to read……

RELATED POSTS

View all

view all