Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 June : International Yoga Day के अवसर पर विश्वविद्यालय में योग शिविर का आयोजन किया गया.

International Yoga Day विश्वविद्यालय में

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय और पीजी डिप्लोमा इन योगिक स्टडीज-विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय परिसर में International Yoga Day के अवसर पर योगाचार्य शैलेंद्र ने शिक्षकों एवं छात्रों को योगाभ्यास कराया।

International Yoga Day विश्वविद्यालय में योग शिविर का आयोजन
International Yoga Day विश्वविद्यालय में योग शिविर का आयोजन
Advertisements

कुलपति प्रो दिनेश चंद्र राय ने योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग भारत की अनमोल देन है। यह हजारों वर्ष पुरानी एक आध्यात्मिक और शारीरिक विद्या है। आज योग विश्व भर में हेल्दी लाइफस्टाइल का दूसरा नाम बन चुका है।

International Yoga Day विश्वविद्यालय में योग शिविर का आयोजन

आयोजक डॉ आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 2025 के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ ” वैश्विक स्वास्थ्य को बढ़ावा देती है। निदेशक डॉ सरोज वर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का उद्देश्य योग के लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

International Yoga Day विश्वविद्यालय में योग शिविर का आयोजन

समन्वयक डॉ पयोली ने कहा कि योग समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

योगाचार्य श्री शैलेंद्र ने सूर्य नमस्कार, श्वास क्रिया, अनुलोम विलोम, कपालभाति, कुंभक, भुजंगासन, वज्रासन, सर्वांगासन, पश्चिमोत्तासन आदि का घंटे भर अभ्यास कराया।
इस अवसर पर कुलपति डॉ दिनेश चंद्र राय, प्रॉक्टर प्रो वी एस राय, कॉलेज इंस्पेक्टर डॉ राजीव कुमार, प्रो इंदुधर झा, डॉ अनुराधा पाठक, डॉ शंकर कुमार, चंदन कुमार समेत शिक्षक छात्र एवं कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।

योग कार्यक्रम का संचालन समन्वयक डॉ पयोली ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन निदेशक डॉ सरोज कुमार वर्मा ने किया।

You may also like to read…

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.