Headlines

Prarambh 2025 Volleyball Tournament वालीबॉल टूर्नामेंट जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में सम्पन्न

Prarambh 2025 Volleyball Tournament Prarambh 2025 Volleyball Tournament
Advertisements

Muzaffarpur 22 June : मुजफ्फरपुर जिला वॉलीबॉल संघ के तत्वाधान में जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय Prarambh 2025 Volleyball Tournament प्रारंभ वॉलीबॉल टूर्नामेंट आज सम्पन्न हुई।

Prarambh 2025 Volleyball Tournament

आज के विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार एवं वॉलीबॉल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता के द्वारा सभी खिलाड़ियों को मेडल , ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Prarambh 2025 Volleyball Tournament

इसकी जानकारी देते हुए जिला वालीबाल संघ के सचिव पारस प्रसाद गुप्ता ने बताया कि चार टीमें, स्पाइक स्ट्राइकर्स, द उलव्स,स्पाइक स्ट्राइकर्स,थंडर स्पाइकरस के बीच दो दिनों तक लीग मैच खेला गया जिसके उपरांत थंडर स्पाइकरस की टीम ने अपने तीनों मैचों को जीत कर 15 अंक प्राप्त कर फाइनल में प्रवेश किया ,वहीं स्पाइक स्ट्राइकर्स की टीम ने दो मैच जीत 10 अंक अर्जित कर फाइनल में प्रवेश किया।

Prarambh 2025 Volleyball Tournament
Prarambh 2025 Volleyball Tournament

आज के खेले गए बहुत ही रोमांचक और संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में स्पाइक स्ट्राइकर ने थंडर स्पीकर्स को 2-1( 25- 22,22- 25,25- 23),से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। बेस्ट प्लेयर का खिताब आदित्य राज एवं बेस्ट स्पाइक इरफान रज़ा को दिया गया।

मंच संचालन संयुक्त सचिव करुणेश कुमार एवं स्वागत संबोधन डॉ रवि शंकर कुमार के द्वारा किया गया।

मौके पर संघ के उपाध्यक्ष डॉ आर एस त्रिवेदी,अमित मिश्रा,रवि कुमार ,राजेश कुमार गोल्टू ,गोपाल कुमार,अनिलेश कुमार मौजूद रहे।

You may also like to read….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *