Headlines

LNT College Muzaffarpur की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम

LNT College Muzaffarpur Annual Sports LNT College Muzaffarpur Annual Sports
Advertisements

Muzaffarpur 25 March : LNT College Muzaffarpur की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।

LNT College Muzaffarpur Annual Sports

LNT College Muzaffarpur में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आज सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

गर्ल्स वर्ग में 100 मीटर दौड़ में ब्यूटी कुमारी ने 14.02 सेकंड के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि संध्या कुमारी दूसरे और प्रियाना तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर में भी ब्यूटी कुमारी ने बाजी मारी, वहीं 400 मीटर और 800 मीटर दौड़ में संध्या कुमारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।

लॉन्ग जंप में ब्यूटी कुमारी, जबकि जैवलिन थ्रो में रौशनी परवीन ने पहला स्थान प्राप्त किया। हैमर थ्रो में रिया कुमारी और शॉटपुट में ब्यूटी कुमारी विजेता रहीं।

LNT College Muzaffarpur Annual Sports
LNT College Muzaffarpur Annual Sports

बॉयज वर्ग में 100 मीटर दौड़ में चंद्रभान सिंह प्रथम रहे, जबकि 200 और 400 मीटर दौड़ में आदर्श राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और हैमर थ्रो में आदित्य राज ने अपना दबदबा कायम रखा। जैवलिन थ्रो में प्रकाश कुमार और लॉन्ग जंप में आदर्श राज ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. ममता रानी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास होता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर खेल अध्यक्ष डॉ. चितरंजन, असिस्टेंट लाइब्रेरियन श्री सुमित कुमार, विजय कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।