Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 April : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जूनियर की स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर पर 5 विकेट की शानदार जीत

Symbolic Image from district League by Goltoo


मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित दूसरे चरण के जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी मुजफ्फरपुर जूनियर ने स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर को 5 विकेट से हरा दिया।


जिला क्रिकेट लीग के दूसरा चरण की शुरुआती मैच आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने टॉस जीतकर निर्धारित 30 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए जिसमें स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की तरफ से अमन ने 52 गौरव ने 28 काशिफ ने 15 साहिल ने 35 एवं आर्य ने 11 रन बनाए।

Advertisements
Images by goltoo


गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से फराज ने दो सुमित ने दो कुणाल ने एक एवं दनिशाल निजाम ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी जूनियर ने 24 ओवर में ही 5 विकेट खोकर जीत के लिए 192 रन बना लिए।
क्रिकेट एकेडमी जूनियर के तरफ से रिशु राज ने 67 रिजवान ने 42 दानिशाल निजाम ने 32 एवं प्रणव कुमार ने 14 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।


गेंदबाजी में स्कूल क्रिकेट जूनियर के तरफ से काशिफ ने दो अभिषेक ने 2 एवं प्रतीक ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज का मैन ऑफ द मैच क्रिकेट एकेडमी जूनियर के रिशु राज को दिया गया।


आज के बाद बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं जिला क्रिकेट संघ संबद्धता प्राप्त अंपायर मनोज कुमार थे वही स्कोरर की भूमिका में राजकुमार मौजूद थे।
कल का मैच खेला जायगा फ्रेंड्स 11 बनाम गायत्री क्रिकेट क्लब।

#Muzaffarpur #Cricketnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.