Grandmaster Pravin Thipsay Training Camp: चौथे दिन एंडगेम और Nimzo-Indian Defense की बारीकियों से रूबरू हुए युवा खिलाड़ी
July 16, 2026 | by Goltoo
Muzafffarpur 16 July : Grandmaster Pravin Thipsay Training Camp के चौथे दिन खिलाड़ियों ने Corresponding Squares, Zugzwang और Nimzo-Indian Defense की रणनीतियां सीखीं।
Grandmaster Pravin Thipsay Training Camp
शहर में आयोजित 7-दिवसीय Grandmaster Pravin Thipsay Training Camp का चौथा दिन गुरुवार को उत्साह और ज्ञानवर्धक सत्रों के साथ संपन्न हुआ। प्रशिक्षण सत्र का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ए.के. दास ने किया। इस दौरान उन्होंने भारत के वरिष्ठ ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से के साथ मुजफ्फरपुर में शतरंज के विकास, खिलाड़ियों के उन्नत प्रशिक्षण और भविष्य में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की। दोनों ने जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।

डॉ. ए.के. दास ने अपने संबोधन में कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि तार्किक सोच, धैर्य, व्यक्तित्व विकास और निर्णय क्षमता को विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। वहीं ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने मुजफ्फरपुर में शतरंज के प्रति युवाओं के बढ़ते उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि यहां की प्रतिभाएं भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

Corresponding Squares और Zugzwang की बारीकियां सीखीं
प्रशिक्षण के तकनीकी सत्र में ग्रैंडमास्टर थिप्से ने King and Pawn Endgame की महत्वपूर्ण अवधारणाओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने Corresponding Squares की तकनीक को व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाते हुए बताया कि इसकी सही समझ खिलाड़ियों को कठिन एंडगेम स्थितियों में बेहतर निर्णय लेने, प्रतिद्वंद्वी को Zugzwang की स्थिति में लाने और जीत की संभावना बढ़ाने में मदद करती है।

विश्वनाथन आनंद और गैरी कास्पारोव के मुकाबले से समझाई रणनीति
ओपनिंग सत्र में खिलाड़ियों को विश्व प्रसिद्ध Nimzo-Indian Defense की विभिन्न रणनीतियों, प्रमुख स्थितियों और व्यावहारिक उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। सीखने की प्रक्रिया को और प्रभावी बनाने के लिए ग्रैंडमास्टर थिप्से ने विश्वनाथन आनंद और गैरी कास्पारोव के बीच खेले गए विश्व चैम्पियनशिप मुकाबले का विश्लेषण प्रस्तुत किया। इस ऐतिहासिक खेल के माध्यम से खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय रणनीतिक सोच, मोहरों के समन्वय और सही समय पर निर्णय लेने की कला सिखाई गई।
Grandmaster Pravin Thipsay ने सिखाई मिडिल-गेम की रणनीति, तीसरे दिन युवा शतरंज खिलाड़ियों ने सीखे जीत के नए गुर https://t.co/R3Emok9To0 #Muzaffarpur #grandmasterchess pic.twitter.com/mvsysTIdjL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 15, 2026
खिलाड़ियों में बढ़ा आत्मविश्वास, प्रशिक्षण की सराहना
चौथे दिन का प्रशिक्षण प्रतिभागियों के लिए बेहद उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ। खिलाड़ियों ने कहा कि ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से की सरल, व्यावहारिक और संवादात्मक प्रशिक्षण शैली उन्हें प्रत्येक सत्र में नई तकनीक सीखने के लिए प्रेरित करती है। एंडगेम और ओपनिंग की गहन समझ से उनके खेल में आत्मविश्वास और स्पष्टता दोनों बढ़ी हैं।
दिन के समापन पर ग्रैंडमास्टर प्रवीण थिप्से ने कहा, “एक मजबूत खिलाड़ी वही होता है जो ओपनिंग, मिडिलगेम और एंडगेम—तीनों चरणों में समान दक्षता रखता हो। निरंतर अभ्यास, सही सोच और धैर्य ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी हैं।”

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all