Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 July : मुजफ्फरपुर के RDS College की वार्षिक पत्रिका ‘वर्तिका’ का विमोचन 19 जुलाई को स्थापना दिवस समारोह में होगा। इस बार पत्रिका नए कलेवर और धरोहर सामग्री के साथ प्रकाशित होगी।

RDS College की पत्रिका “वर्तिका”

RDS College की प्रतिष्ठित वार्षिक पत्रिका “वर्तिका” का विमोचन आगामी 19 जुलाई को कॉलेज के स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर किया जाएगा। इसको लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने संपादकीय टीम के साथ बैठक कर पत्रिका की साज-सज्जा, संकलित सामग्री, डिजाइन और छपाई संबंधी कार्यों की समीक्षा करते हुए अंतिम रूप दिया। इस वर्ष की पत्रिका को नए स्वरूप और समृद्ध सामग्री के साथ प्रकाशित किया जा रहा है।

प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने बताया कि ‘वर्तिका’ इस बार पूरी तरह नए कलेवर में तैयार की गई है। इसमें छात्रों और शिक्षकों के उत्कृष्ट लेखों को स्थान दिया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह अंक केवल एक वार्षिक पत्रिका नहीं होगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत और कॉलेज की साहित्यिक एवं शैक्षणिक विरासत का महत्वपूर्ण दस्तावेज बनेगा।

Advertisements
RDS College की पत्रिका "वर्तिका"
RDS College की पत्रिका “वर्तिका”

पत्रिका के संपादक डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने बताया कि इस बार ‘वर्तिका’ में कॉलेज के इतिहास से जुड़ी कई दुर्लभ तस्वीरें और महान विभूतियों की अमूल्य स्मृतियों को संकलित किया गया है। साथ ही, संस्थापक रामदयालु बाबू के जीवन और योगदान पर विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए शोधपरक लेख भी प्रकाशित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 1952 से कॉलेज पत्रिका का नियमित प्रकाशन होता रहा है। वर्ष 2004 में तत्कालीन प्राचार्य प्रो. तारा शंकर सिंह के कार्यकाल में इसका नाम बदलकर ‘वर्तिका’ रखा गया, जिसके बाद से यह पत्रिका इसी नाम से प्रकाशित हो रही है।

संपादक ने बताया कि इस संस्करण को धरोहर अंक के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से वर्ष 1952-53 में प्रकाशित महत्वपूर्ण लेखों को भी शामिल किया गया है, जो रामदयालु सिंह कॉलेज के स्वर्णिम इतिहास की झलक प्रस्तुत करते हैं। पत्रिका में पूर्व शिक्षकों एवं साहित्यकारों जैसे जानकी वल्लभ शास्त्री, प्रो. उमाकांत प्रलयंकर, प्रो. उदय सिंह, प्रो. जगन्नाथ पांडे, प्रो. इंद्रासन सिंह, प्रो. अवधेश्वर अरुण, प्रो. गोपेश्वर सिंह, प्रो. मदन कश्यप और प्रो. शेखर शंकर मिश्र की दुर्लभ रचनाओं एवं कविताओं को भी स्थान दिया गया है।

इसके अलावा वर्षभर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं, एनएसएस और एनसीसी की गतिविधियों का विस्तृत दस्तावेज भी पत्रिका में शामिल किया गया है। वहीं “मीडिया की नजर में RDS College” शीर्षक से एक विशेष कॉलम तैयार किया गया है, जिसमें वर्षभर की प्रमुख समाचार रिपोर्टों और तस्वीरों का संकलन किया गया है। बैठक में संपादकीय टीम के सदस्य डॉ. एम.एन. रजवी, डॉ. अनुराधा पाठक, डॉ. अजमत अली, डॉ. सौरभ राज, डॉ. प्रियंका दीक्षित, डॉ. हसन रजा, डॉ. नीरज कुमार मिश्रा, डॉ. आरती कुमारी और डॉ. संध्या कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.