Muzaffarpur में ‘युवा आपदा मित्र’ आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, 125 स्वयंसेवकों को मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण
July 20, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 20 July : Muzaffarpur के तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन में सात दिवसीय युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शुरू। 125 स्वयंसेवकों को एसडीआरएफ देगा व्यावहारिक प्रशिक्षण।
Muzaffarpur में ‘युवा आपदा मित्र’ आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA), आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, झपहां, मुजफ्फरपुर में सोमवार से सात दिवसीय ‘युवा आपदा मित्र’ आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। 20 से 26 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में 125 स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव, प्राथमिक उपचार तथा सामुदायिक सुरक्षा से जुड़े व्यवहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिए जाएंगे।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरपीएफ, Muzaffarpur के डीआईजी श्री राकेश कुमार ने उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा के दौरान प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं में सेवा भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आपदा प्रबंधन की व्यावहारिक दक्षता विकसित करते हैं, जिससे वे संकट की घड़ी में समाज की प्रभावी सहायता कर सकें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एवं बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) के वरीय सलाहकार श्री अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को आपदा से पहले की तैयारी, आपदा के दौरान त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया तथा आपदा के बाद राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सक्षम बनाना है। उन्होंने प्रतिभागियों से प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र को गंभीरता से सीखने और उसे समाजहित में उपयोग करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के सचिव श्री मनीष कुमार एवं प्राचार्य डॉ. शक्तिमान सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए संस्थान की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने के साथ-साथ समाज में आपदा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
LS College के सभागार में एनसीसी कैडेटों को मिले एनडीए व सीडीएस परीक्षा में चयन के टिप्स#muzaffarpur #news @brabu_ac_in @LS_College https://t.co/VDGCbCbPQG pic.twitter.com/XZIopxg5SR
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 20, 2026
कार्यक्रम के कैंप कोऑर्डिनेटर श्री रंजन कुमार ने प्रशिक्षण की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में एसडीआरएफ की 11 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम पूरे सात दिनों तक प्रतिभागियों को खोज एवं बचाव अभियान, प्राथमिक उपचार, आपदा प्रबंधन, सामुदायिक सुरक्षा तथा राहत कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र निर्माण और आपदा प्रबंधन के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all