Sports
Advertisements

Muzaffarpur 22 July : मुजफ्फरपुर के Shemford Futuristic School की अंडर-14 बालिका टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-III वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई।

Shemford Futuristic School की बेटियों का जलवा

मुजफ्फरपुर के Shemford Futuristic School की अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-III वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया है। 18 से 22 जुलाई तक बिहार के कैमूर में आयोजित इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान अपना दबदबा बनाए रखा और फाइनल मुकाबले में झारखंड की मजबूत टीम होलीक्रॉस पब्लिक स्कूल, बोकारो को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और मुजफ्फरपुर में खुशी का माहौल है।

Shemford Futuristic School की बेटियों का जलवा
Shemford Futuristic School की बेटियों का जलवा

प्रतियोगिता की शुरुआत से ही शेमफोर्ड की छात्राओं ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल में टीम ने जी.डी. गोयनका स्कूल, पटना को 25-10 और 25-08 के एकतरफा स्कोर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके बाद सेमीफाइनल में एटॉमिक पब्लिक स्कूल, नरवापहर के खिलाफ रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें शेमफोर्ड की टीम ने 25-23, 20-25 और 15-10 के स्कोर से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट हासिल किया।

Advertisements
Shemford Futuristic School की बेटियों का जलवा
Shemford Futuristic School की बेटियों का जलवा

फाइनल मुकाबले में शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की छात्राओं ने आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ खेलते हुए होलीक्रॉस पब्लिक स्कूल, बोकारो (झारखंड) को सीधे सेटों में 25-22 और 25-12 से पराजित कर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। टीम के इस शानदार प्रदर्शन की खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार ने सराहना की है।

विद्यालय की निर्देशिका ऋचा शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों के साथ-साथ टीम के कोच कृष्णा ठाकुर और नीतू कुमारी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि अब टीम की तैयारी सितंबर में लुधियाना (पंजाब) में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता को ध्यान में रखकर और अधिक मजबूत की जाएगी, ताकि छात्राएं राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Shemford Futuristic School प्रबंधन का मानना है कि इस सफलता से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी। यह उपलब्धि मुजफ्फरपुर के स्कूल खेलों के लिए भी एक बड़ी सफलता मानी जा रही है

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.