Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 September : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, (Degree College Gayghat) में 05 सितंबर को अभिमुखीकरण-सह-शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रो. निखिल रंजन प्रकाश, विभागाध्यक्ष, दर्शनशास्त्र विभाग, बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. राजीव कुमार उपस्थित रहे।

राजकीय डिग्री महाविद्यालय, (Degree College Gayghat)

कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्या डॉ. पयोली के स्वागत संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए महाविद्यालय के विकास में सभी की सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।

Degree College Gayghat में अभिमुखीकरण-सह-शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन
Degree College Gayghat में अभिमुखीकरण-सह-शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन
Degree College Gayghat में अभिमुखीकरण-सह-शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन
Degree College Gayghat में अभिमुखीकरण-सह-शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षक—डॉ. सुशील कुमार, श्री गणेश महतो, डॉ. शिल्पा उपाध्याय, डॉ. ज्योति रानी, डॉ. दत्तात्रेय, सुश्री अंजू प्रकाश, डॉ. विशाल गिरीश तिवारी, डॉ. उपांशु, डॉ. तरुण कुमार भट्ट एवं सुश्री शिखा राय—तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारी श्री सौम्य प्रवीण (उच्च वर्गीय लिपिक / UDC) एवं श्री कृष्णा कुमार उपस्थित रहे।

Advertisements
Degree College Gayghat में अभिमुखीकरण-सह-शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन
Degree College Gayghat में अभिमुखीकरण-सह-शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन

डॉ. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों को CBCS प्रणाली, जबकि डॉ. विजय कुमार ने शिक्षण एवं शिक्षा की प्रकृति के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि प्रो. निखिल रंजन प्रकाश ने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा का अवसर प्रदान करने के लिए RDM की अवधारणा की सराहना की।
विद्यार्थियों की ओर से इतिहास ऑनर्स की शालू कुमारी ने हिंदी तथा सविता कुमारी ने अंग्रेजी में भाषण दिया। साधना कुमारी ने समाज में शिक्षकों की भूमिका पर शायरी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण कुमार भट्ट ने किया तथा सुश्री शिखा राय ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित पोस्टर मेकिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। पोस्टर मेकिंग में राजेश कुमार प्रथम, सोनम कुमारी द्वितीय एवं जीतू कुमार तृतीय रहे, जबकि नंदन कुमार एवं वंदना कुमारी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। स्लोगन राइटिंग में इन्द्रासन कुमारी एवं नविता कुमारी प्रथम, जीतू कुमार द्वितीय एवं शहजहाँ खातून तृतीय रहे तथा खुशी कुमारी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.