Muzaffarpur 7 October : Muzaffarpur में प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन छह जिलों के खिलाड़ियों ने वॉलीबॉल, कबड्डी, एथलेटिक्स समेत कई खेलों में दमखम दिखाया।
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता: वॉलीबॉल में Muzaffarpur का दबदबा, छह जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) एवं जिला प्रशासन, Muzaffarpur के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन छह जिलों के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 6 से 9 अक्टूबर तक चल रही प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल पदाधिकारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। अलग-अलग खेल स्थलों पर आयोजित मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
वॉलीबॉल में मुजफ्फरपुर ने दोनों खिताब जीते
वॉलीबॉल के अंडर-17 बालक वर्ग में मुजफ्फरपुर ने पूर्वी चंपारण को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में भी मुजफ्फरपुर की टीम ने पश्चिमी चंपारण को पराजित कर प्रथम स्थान हासिल किया। दोनों वर्गों में खिताब जीतकर मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया।

कबड्डी के अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल में वैशाली विजेता और मुजफ्फरपुर उपविजेता रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग में सीतामढ़ी ने प्रथम स्थान, जबकि पश्चिमी चंपारण ने दूसरा स्थान हासिल किया। फुटबॉल के अंडर-17 बालक वर्ग में पश्चिमी चंपारण विजेता और पूर्वी चंपारण उपविजेता रहा। बालिका वर्ग में पश्चिमी चंपारण ने खिताब जीता, जबकि मुजफ्फरपुर की टीम उपविजेता रही।

टेबल टेनिस और बैडमिंटन में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
टेबल टेनिस अंडर-17 बालक वर्ग में आयुष राज ने पहला, मोहित कश्यप ने दूसरा और सक्षम अभिषेक तनय ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में तेजस्वी तेजश्री प्रथम, निवेदिता द्वितीय और ऋतंभरा तृतीय रहीं। बैडमिंटन अंडर-17 बालक वर्ग में काव्या कश्यप प्रथम, रहमते आलम द्वितीय और अपूर्व तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शाम्भवी शर्मा ने प्रथम, यशिता सवारंग ने द्वितीय और तरुशि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं में पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और सीतामढ़ी के खिलाड़ियों ने पदक जीते। अंडर-14 बालक 100 मीटर में मो फैयाज (पूर्वी चंपारण) प्रथम रहे, जबकि प्रिंस कुमार और आयुष बच्चन ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में दीपिका कुमारी (पश्चिमी चंपारण) प्रथम रहीं।
200 मीटर बालक वर्ग में मो फैयाज ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालक वर्ग में सचिन कुमार (पश्चिमी चंपारण) विजेता रहे, जबकि बालिका वर्ग में रितिका कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। 600 मीटर बालिका वर्ग में बिंदिया कुमारी प्रथम रहीं। डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में आरव चौधरी (मुजफ्फरपुर) ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ऊंची कूद बालक वर्ग में ऋतिक शर्मा तथा बालिका वर्ग में निर्जला कुमारी प्रथम रहीं। लंबी कूद बालक वर्ग में ऋतिक शर्मा और बालिका वर्ग में दीपिका कुमारी ने बाजी मारी।

बॉक्सिंग में भी खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
बॉक्सिंग के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने जोरदार मुकाबले किए। अंडर-17 वर्ग में देवांशु कुमार, प्रिंस कुमार, मो. अमन अली, आयुष कुमार, प्रताप सिंह, पीयूष कुमार और कृष्ण मुरारी सहित कई खिलाड़ियों ने अपने-अपने भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन किया। अंडर-19 वर्ग में विकास कुमार राज और रिशु कुमार ने अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया।
मुजफ्फरपुर में Divisional School Sports Competition 2026 : खो-खो, हैंडबॉल और तैराकी में मुजफ्फरपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन #Muzaffarpur #tirhutdivision @schoolsports https://t.co/q6ciDbt6E3 https://t.co/cxgyqZqv1x
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 6, 2026
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शारीरिक शिक्षा शिक्षकों रामकुमार राय शर्मा, समरेश कुमार, मुकेश कुमार, अजय कुमार ठाकुर, संजय कुमार, अंकुश कुमार, श्वेताब खान, स्वेता शर्मा, सुबास कुमार, नंदन कुमार, अमरेश कुमार, लालबाबू सिंह, मिथलेश कुमार और राजीव कुमार सहित विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों अभिषेक सोनू, अमित कुमार, बबलू कुमार और मनीष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और उच्च स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के लिए आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.