www.goltoo.in

Abha Teacher Training Institute में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन

November 14, 2024 | by Goltoo

Abha Teacher Training Institute

Muzaffarpur 14 November : Abha Teacher Training Institute आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।

Abha Teacher Training Institute

Abha Teacher Training Institute
Abha Teacher Training Institute

बाल दिवस के अवसर पर आभा टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट में चाचा नेहरू की मुर्ति पर शिक्षकों एवं छात्रों ने माल्यार्पण किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा केक भी काटा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के सचिव डॉ सतीश कुमार ने कहा कि बाल दिवस मनाने में समाज एक ऐसा वातावरण बनाने की सामूहिक जिम्मेदारी को स्वीकार करता है, जहां बच्चे अपनी पूरी क्षमता तक पहुंच सके। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से हमेशा से गहरा लगाव था और वे मानते थे कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं। बच्चे प्रेम से उन्हें चाचा रहते थे। उन्हीं के जन्मदिन के अवसर पर हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।


इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन पर प्रकाश डाला।


मौके पर शिक्षकों में सुबोध कुमार, संजय कुमार, संतोष कुमार चौधरी, उत्तम कुमार, जितेंद्र कुमार, संजू सिंहा, स्वाति प्रिया, श्वेता प्रभात, स्मिता, डॉली शर्मा एवं एवं छात्र-छात्राओं में आशित रंजन, अभय, प्रशांत, मणिमाला, शिवानी, चंचला, सोहेल, निराला, हर्षवर्धन, सोनू, शिवकुमार, मोहिनी, पूजा, शालू उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all