Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 10 July : मुजफ्फरपुर हाजीपुर रेल खंड में रेलवे ट्रैक मैन की सतर्कता से दुर्घटना टला. मुजफ्फरपुर में रविवार को मुजफ्फरपुर हाजीपुर रेल खंड के रामदयालु के पास रेल पटरी लगभग ६ इंच चटकी थी. रेल ट्रैक मैन को इसकी जानकारी मिलते ही सूचना स्टेशन मास्टर और कंट्रोल रूम को दिया गया.

कुछ ही समय में मुजफ्फरपुर पाटलिपुत्र मेमू पैसेंजर आने वाली थी. जिसे रोक लिया गया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया. यात्रियों को जानकारी मिलने से थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी तो मची पर सभी ने राहत की सांस ली. 8:00 बजे से लेकर लगभग 11:00 तक सभी गाड़ियों को रामदयालु रेलखंड में रोककर रखा गया.

रामदयालु से कुछ ही किलोमीटर दूर मधौल से पहले 6 इंची चटकी थी रेल पटरी. ट्रैक मैन की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा होने से बच गया.

Advertisements

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.