Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 September : B.R.A. Bihar University विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं की टीम मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण के लिए वैशाली रवाना।

B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग

विश्वविद्यालय वनस्पति विज्ञान विभाग के सेमेस्टर द्वितीय एवं चतुर्थ के छात्र-छात्राओं ने मशरूम उत्पादन के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए सृष्टि एजुकेशनल वेलफेयर एंड रिसर्च सेंटर, बाजीतपुर, जिला वैशाली के लिए रवाना हुआ।

Bihar University
B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग

ज्ञात हो कि वनस्पति विज्ञान विभाग का एमओयू इस संस्थान से हुआ है। प्रशिक्षण के दौरान छात्र-छात्राएं मशरूम उत्पादन के विभिन्न पहलुओं जैसे मशरूम कंपोस्ट की तैयारी, स्पैनिंग, केसिंग, इनोकुलम तैयारी, पीनिंग एवं क्रॉपिंग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। प्रशिक्षण सात दिनों तक चलेगा।

Advertisements


विभागाध्यक्ष प्रो रंजना कुमारी, प्रो पूनम, प्रो कादम्बिनी, डॉ रितिका एवं नीति किरण के नेतृत्व में विद्यार्थियों की टीम मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के लिए वैशाली रवाना हुई है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.