www.goltoo.in

B.R.A. Bihar University में अल्पसंख्यक कोषांग का गठन

May 13, 2024 | by Goltoo

bu-1-1

Muzaffarpur 13 May : B.R.A. Bihar University में अल्पसंख्यक वर्ग शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में पिछड़ न रहे और उसके साथ किसी तरह का भेदभाव और पक्षपात न हो इसके लिए कुलपति डॉक्टर दिनेश चंद्र राय ने विश्वविद्यालय में अल्पसंख्यक कोषांग का गठन किया है.

B.R.A. Bihar University में अल्पसंख्यक कोषांग

विश्वविद्यालय से लेकर कॉलेज में अल्पसंख्यक छात्र-छात्राओं के साथ किसी तरह का भेदभाव पक्षपात न हो इसके लिए सोमवार को अल्पसंख्यक कोषांग की पहली बैठक हुई. जिसका संचालन को संघ के संयोजक डॉक्टर एम. अमानुल्लाह, विश्वविद्यालय उर्दू विभाग ने किया. बैठक में प्रोफेसर डॉक्टर जफर अहमद सुल्तान, अर्थशास्त्र विभाग एलएस कॉलेज और डॉक्टर पी फ्रांसिस, अंग्रेजी विभाग एमडीडीएम कॉलेज शामिल रहे.

B.R.A. Bihar University में अल्पसंख्यक कोषांग
B.R.A. Bihar University में अल्पसंख्यक कोषांग


बैठक में तय किया गया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों कॉलेज और छात्रावास में अल्पसंख्यक छात्रों के साथ किसी तरह का पक्षपात और दोहरा व्यवहार ना हो सबको समान भागीदारी मिले इसके लिए अल्पसंख्यक कोषांग सक्रिय हो गया है. अगर किसी के साथ कोई समस्या आती है तो उसका समाधान निकाला जाएगा. अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं का नामांकन, परीक्षा या अन्य कोई परेशानी, समस्या, कर्मचारियों का प्रमोशन अन्य कार्य क्षेत्र से संबंधित समस्या हो इसका ध्यान रखा जाएगा.

अल्पसंख्यक कोषांग शिकायत निवारण कोषांग के तौर पर काम करेगा. जिससे अल्पसंख्यकों को सभी क्षेत्रों में समान भागीदारी मिल सके और समाज के मुख्य धारा में जुड़ सके. अल्पसंख्यक कोषांग के लिए एक ईमेल और हेल्पलाइन नंबर की मांग की गई है ताकि छात्र-छात्राएं अपने शिकायत दर्ज और साझा कर सके साथी को शांति पदाधिकारी के लिए एक कमरा आवंटित किया जाए.

RELATED POSTS

View all

view all