Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 August : B.R.A. Bihar University वनस्पति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में “स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड इमोशनल हेल्थ” विषय पर आयोजित व्याख्यान में मुख्य वक्ता के रूप में विश्वविद्यालय मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में तनाव के कारण मानव कई बीमारियों से ग्रसित हो रहा है।

B.R.A. Bihar University

मनुष्य का मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दिनों दिन खराब होता जा रहा है। ऐसी स्थिति में तनाव प्रबंधन के तरीकों पर काम करने की जरूरत है। शारीरिक स्वास्थ्य के उपायों पर मानव ध्यान तो दे पाता है मगर मानसिक स्वास्थ्य के लिए कोई कदम नहीं उठाता।

लक्ष्य का निर्धारण अपनी क्षमता के यथार्थ मूल्यांकन के बाद ही करें: डॉ रजनीश

Advertisements
B.R.A. Bihar University में "स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड इमोशनल हेल्थ" विषय पर व्याख्यान
B.R.A. Bihar University में “स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड इमोशनल हेल्थ” विषय पर व्याख्यान

उन्होंने बताया कि एक संपूर्ण स्वस्थ व्यक्ति वह है जो शारीरिक मानसिक और सामाजिक स्तर पर सुदृढ़ता प्रदर्शित करे। तनाव को प्रबंधित करने का मतलब है- अपने विचारों, भावनाओं, दिनचर्या और समस्याओं से निपटने के तरीके पर नियंत्रण एवं विचार करे। नकारात्मक प्रवृत्तियों के व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए। परिस्थितियों एवं जरूरत के मुताबिक लक्ष्य को पुनर्निर्धारित भी करना चाहिए। संतुलित जीवन अपनाना चाहिए- जिसमें काम, रिश्तों, आराम और मौज मस्ती के लिए भी समय निकालना चाहिए। इसके साथ ही चुनौतियों का डटकर सामना करने की क्षमता भी विकसित करनी चाहिए।

B.R.A. Bihar University में "स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड इमोशनल हेल्थ" विषय पर व्याख्यान
B.R.A. Bihar University में “स्ट्रेस मैनेजमेंट एंड इमोशनल हेल्थ” विषय पर व्याख्यान


विशिष्ट वक्ता के रूप में मनोवैज्ञानिक डॉ अजय कुमार तुली ने कहा कि विश्व में 75% मधुमेह नामक बीमारी का कारण मानसिक तनाव है। मानसिक तनाव से बचने के लिए एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योग, कसरत, संगीत, प्राकृतिक जीवन पद्धति, शुद्ध भोजन आदि पर ध्यान देने की जरूरत है।


कार्यक्रम में आगत अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान विभागाध्यक्ष डॉ रंजना कुमारी ने किया। उन्होंने कहा कि मुख्य वक्ता और विशिष्ट वक्ता के व्याख्यान से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को काफी लाभ मिला है। इसके लिए उन्होंने वक्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।


मौके पर डॉ पूनम सिन्हा, डॉ गौरव पांडे, डॉ कादम्बिनी दास, डॉ दीपक कुमार, डॉ नीति किरण, डॉ तूलिका सिंह एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ नीति किरण एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ नीलम कुमारी ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.