Bihar University Inter College Athletics : लंगट सिंह कॉलेज मुजफ्फरपुर ओवरआल चैंपियन
December 9, 2022 | by Goltoo
लंगट सिंह कॉलेज बालक और टीपी वर्मा कॉलेज बालिका चैंपियन
Muzaffarpur 9 December : दो दिवसीय बी आर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2022 का विधिवत समापन हुआ ।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, विद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉक्टर अजीत कुमार, डॉ रामप्रवेश यादव विभागाध्यक्ष भूगोल शास्त्र, जिला संयोजक अनिल कुमार सिन्हा, तिरहुत शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय झपहा के प्राचार्य डॉ सुशील कुमार सिंह मनोरंजन प्रसाद सिंह, टीपी वर्मा कॉलेज नरकटियागंज के सुनील कुमार वर्मा विश्वविद्यालय प्रशिक्षक विजय प्रताप सिंह, नवीन कुमार, प्रोफेसर इम्तियाज,कुश्ती संघ के सचिव दिलमोहन झा, एम डी डी एम कॉलेज के प्रशिक्षक प्रतिभा थापा आरबीबीएम कॉलेज कॉलेज के क्रीड़ा अध्यक्ष के अलावे अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस प्रतियोगिता में 55अंक प्राप्त कर लंगट सिंह महाविद्यालय बालक टीम चैंपियन घोषित की गई तथा 55 अंक प्राप्त कर टीपी वर्मा कॉलेज महिला टीम चैंपियन घोषित की गई तथा 65 अंक बालक एवं बालिका दोनों वर्गों को मिलाकर ओवरऑल चैंपियनशिप लंगट सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर को घोषित किया गया।

Chaturbhuj Cup Football : सुजल के 2 गोल की बदौलत नेपाल ने पटना को चतुर्भुज कप फुटबॉल में पराजित किया – GoltooNews https://t.co/ZgfEjbiN4A #football pic.twitter.com/hw023S3iVt
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 8, 2022
अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता द्वारा निर्धारित मापदंड को पूरा करने वाले खिलाड़ी के आई आई टी विश्वविद्यालय भुवनेश्वर में दिनांक 24से 27 दिसंबर 2022कोआयोजित पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 22- 23 में भागीदारी बिहार विश्वविद्यालय के तरफ से प्रतिनिधित्व करेगी। मंच का संचालन क्रीड़ा निदेशक स आयोजन सचिव महेंद्र प्रसाद ने किया.
#athletics #muzaffarpur #sports

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all