Muzaffarpur News
Advertisements

Bhagalpur 4 June : Bridge Collapse बिहार का नाम एक बार फिर से सुर्खियों में है बिहार के भागलपुर/खगड़िया के अगवानी सुल्तानगंज के बीच निर्माणाधीन पुल रविवार के दिन गंगा में समा गया. 4 पिलर भी गंगा नदी में समा गया. निर्माणाधीन पुल का करीब 192 मीटर हिस्सा टूटकर नदी में ताश के पत्ते की तरह बिखर गया. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मजदूर कुछ दूरी पर काम कर रहे थे इसलिए किसी की जान नहीं गई. पुल के अचानक गिरने से कई फीट ऊंची लहरें उठी और नाव में सवार लोग डर गए.

पिछले साल भी गिरा


इस निर्माणाधीन पुल का हिस्सा पिछले साल भी गिरा था. इस निर्माणाधीन पुल का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी करा रही है.

Twitter image of bridge collapse
Twitter image of bridge collapse

ब्रिज का शिलान्यास – मुख्यमंत्री नीतीश कुमार


आपको बता दें निर्माणाधीन अगवानी सुल्तानगंज ब्रिज का शिलान्यास 2014 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था. 9 मार्च 2015 को पुल निर्माण का काम शुरू हुआ.

Advertisements

निर्माणाधीन पुल की लंबाई


पुल की लंबाई 3.16 किलोमीटर है और लागत लगभग 1700 करोड रुपए. निर्माणाधीन पुल का 3 पिलर का 36 स्लैब पिछले साल भी गिर गया था. चार लेन वाली ब्रिज में दो-दो लेन बन रहे थे और दो लेन के बीच की दूरी 64 मीटर के थे.

भागलपुर और झारखण्ड जाना आसान


इस ब्रिज के बन जाने से खगड़िया से भागलपुर आने के लिए 90 किलोमीटर की दूरी मात्र 30 किलोमीटर रह जाएगी.

#bridgecollapse #biharbridge #nitishkumar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.