12th World Hindi Conference :12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेंगे एलएस कॉलेज के डॉ राजेश्वर कुमार

Advertisements

विदेश मंत्री एस जयशंकर और फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका 15 फरवरी को फीजी में तीन दिवसीय कार्यक्रम ’12वें विश्व हिंदी सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। यह सम्मेलन “हिंदी – पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर होगा।

Muzaffarpur 11 February : एलएस कॉलेज हिन्दी विभाग में सहायक प्रोफेसर और पत्रकारिता विभाग के को-ऑर्डिनेटर डॉ राजेश्वर कुमार 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन में भाग लेंगे। वे भारतीय डेलिगेशन में शामिल हैं। फीजी में 15 फरवरी से 17 फरवरी तक यह आयोजन होगा। 50 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

इसको लेकर विदेश मंत्रालय ने अपने प्रतिनिधिमंडल में शामिल करने की सहमति पत्र जारी कर दिया है। भारत से 13 फरवरी को भारतीय डेलिगेशन आस्ट्रेलिया के लिए प्रस्थान करेगा। वहां से फिजी की यात्रा होगी। कॉलेज की तरफ से विश्व हिंदी सम्मेलन में शामिल होने वाले वे पहले प्रोफेसर हैं। इससे कॉलेज समेत छात्रों में हर्ष है।


डॉ राजेश्वर कुमार मूल रूप से सिवान जिलांतर्गत बड़हिया टोला,गोरियाकोठी के निवासी हैं। आरंभिक शिक्षा बिहार से प्राप्त करने के उपरांत उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली विश्वविद्यालय और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से हिन्दी भाषा और साहित्य में उच्च शिक्षा और शोध की उपाधि प्राप्त की। हिन्दी के प्रतिष्ठित साहित्यकार अज्ञेय के सौंदर्यबोध पर इन्होंने पी एच डी की उपाधि प्राप्त की है।

सम्मेलन के आधिकारिक लोगो और वेबसाइट का उद्घाटन विदेश मंत्री श्री एस. जयशंकर द्वारा 27 अक्टूबर 2022 को कई हिंदी विद्वानों और मीडियाकर्मियों की उपस्थिति में किया गया था. Pics vishwahindisammelan.gov.in

शोध प्रकल्प के राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व है।राम की शक्तिपूजा और संशय की एक रात:पाठ पुनर्पाठ,बलूचिस्तान का सच,छायावाद और निराला का भारतबोध इनकी महत्त्वपूर्ण पुस्तकें हैं। आकाशवाणी और दूरदर्शन के साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी रहती है। राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय संगोष्ठियों में सैकड़ों व्याख्यान दे चुके हैं।बाल्यकाल से ही हिन्दी में काव्य रचना करते रहे हैं। पूर्व में दिल्ली सरकार की हिन्दी अकादमी द्वारा सम्मानित हो चुके हैं।

फीजी में ’12वें विश्व हिंदी सम्मेलन’

विदेश मंत्री एस जयशंकर और फिजी के प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका 15 फरवरी को प्रशांत द्वीप राष्ट्र में तीन दिवसीय कार्यक्रम ’12वें विश्व हिंदी सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। 15-17 फरवरी को नदी में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन “हिंदी – पारंपरिक ज्ञान से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस” विषय पर होगा।

फिजी सम्मेलन में हिंदी विद्वानों और अधिकारियों का 270 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भाग लेगा। विदेश मंत्रालय (MEA) के सचिव (पूर्व) सौरभ कुमार ने कहा कि 50 देशों के प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है।

सम्मेलन के दौरान भारत और अन्य देशों के हिंदी विद्वानों को हिंदी भाषा में उनके असाधारण योगदान के लिए “विश्व हिंदी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा

विश्व हिंदी सम्मलेन फिजी में क्यों?

फिजी में पहली बार सम्मेलन का आयोजन हो रहा है और बड़ी संख्या में भारतीयों का घर है। फिजी की 37 प्रतिशत से अधिक आबादी भारतीय मूल की है, जिनमें से कई अंग्रेजी और फिजियन के साथ-साथ फिजी की तीन आधिकारिक भाषाओं में से एक हिंदी है।

विश्व हिंदी सम्मेलन की परिकल्पना राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा द्वारा 1973 में की गई थी। पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10-12 जनवरी, 1975 को नागपुर, भारत में आयोजित किया गया था। अब तक 11 विश्व हिंदी सम्मलेन विश्व के विभिन्न भागों में किए जा चुके हैं।

विश्व हिंदी सम्मेलनों की सूची इस प्रकार है–

सम्मेलन स्थान, देशतिथि, वर्ष
प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन नागपुर, भारत10-12 जनवरी, 1975
द्वितीय विश्व हिन्दी सम्मेलनपोर्ट लुई, मॉरीशस28-30 अगस्त, 1976
तृतीय विश्व हिन्दी सम्मेलन नई दिल्ली, भारत28-30 अक्टूबर, 1983
चतुर्थ विश्व हिन्दी सम्मेलन पोर्ट लुई, मॉरीशस 02-04 दिसम्बर, 1993
5वां विश्व हिन्दी सम्मेलन पोर्ट ऑफ स्पेन, ट्रिनिडाड एण्ड टोबेगो04-08 अप्रैल, 1996
छठा विश्व हिन्दी सम्मेलन लंदन, यू. के.14-18 सितम्बर, 1999
7वां विश्व हिन्दी सम्मेलन पारामारिबो, सूरीनाम06-09 जून, 2003
8वां विश्व हिन्दी सम्मेलनन्यूयार्क, अमरीका13-15 जुलाई, 2007
9वां विश्व हिंदी सम्मेलन जोहांसबर्ग, दक्षिण अफ्रीका22-24 सितंबर, 2012
10वां विश्व हिंदी सम्मेलनभोपाल, भारत10-12 सितंबर, 2015
11वां विश्व हिंदी सम्मेलन पोर्ट लुई, मॉरीशस18-20 अगस्त, 2018
12वां विश्व हिंदी सम्मेलननदी , फीजी 15-17 फरवरी,2023

#worldhindiconference #university #lscollege #fiji #vishwahindisammelan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top