Muzaffarpur News

Flood News Muzaffarpur औराई और मीनापुर प्रखंड में पानी प्रवेश करने की सुचना

Advertisements

Muzaffarpur 29 September : Flood News Muzaffarpur में औराई और मीनापुर प्रखंड के धरहवा गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है, जिससे इलाके में पानी के तेजी से प्रवेश की खबरें आ रही हैं। ननौरा के पास बागमती नदी के दक्षिणी तटबंध में भी रिसाव शुरू हो गया है, और प्रशासन तत्काल मरम्मत का काम कर रहा है। तरियानी छपरा तटबंध टूट गया है, और ननौरा तटबंध के भी टूटने का खतरा है।

Flood News Muzaffarpur

बिहार में कोसी और गंडक नदी के बराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने से कई निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं। नेपाल और उत्तरी बिहार में भारी बारिश के कारण गंडक, कोसी, महानंदा और उनकी सहायक नदियां उफान पर हैं। 13 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की गई है।

Flood News Muzaffarpur औराई और मीनापुर प्रखंड में पानी प्रवेश करने की सुचना
Flood News Muzaffarpur औराई और मीनापुर प्रखंड में पानी प्रवेश करने की सुचना

फिलहाल औराई के अंचल अधिकारी अपनी टीम के साथ जनार तटबंध पर स्थिति पर नजर रखने के लिए तैनात हैं। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के अनुसार चंदौली के पास जलस्तर में मामूली गिरावट आने से थोड़ी राहत मिली है।

एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में राज्य सरकार ने बगहा बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता निशिकांत कुमार को लापरवाही और कर्तव्य में उदासीनता का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जल संसाधन विभाग के अपर सचिव नवीन की ओर से रविवार शाम जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बगहा में गंडक नदी का बायां तटबंध 4.5 किलोमीटर पर क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षतिग्रस्त तटबंध को बचाने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास जारी हैं। हालांकि मरम्मत में लापरवाही और जिला प्रशासन से समन्वय की कमी के कारण निशिकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.