www.goltoo.in

Former Tata Group Chairman Cyrus Mistry Killed in Accident Near Palghar Mumbai टाटा साइरस मिस्त्री का कार दुर्घटना में निधन

September 4, 2022 | by Goltoo

cyrus_goltoo

दुर्घटना उस वक्त हुआ जब अहमदाबाद से मुंबई वापस लौट रहे थे. पालघर के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई.

Mumbai 4 September: टाटा के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई. महाराष्ट्र के पालघर में उनकी मर्सिडीज़ कार के परखच्चे उड़ गए. एक्सीडेंट की तस्वीरों को देखने से साफ लगता है कि कार डिवाइडर से टकराई और कार के परखच्चे उड़ गए. कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था. दुर्घटना उस वक्त हुआ जब अहमदाबाद से मुंबई वापस लौट रहे थे. पालघर के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई. कार में मिस्त्री के अलावा तीन और लोग थे . दो लोगों की मृत्यु हो गई.

Twitter Image Cyrus Mistry

पालघर जिले के सूर्या पूल पर 3:15 पर घटना हुई है. कार में एयर बैग भी खुला पर कोई बच नहीं सका. कार में दो और सवार अनायता पंडोले और दरिया पंडोले घायल हुई है. मिस्त्री के साथ चल रहे जहांगीर बिनसर पंडोली की मृत्यु हो गई है. किसी महिला के कार ड्राइव करने की बात कही जा रही है पर इसकी पुष्टि नहीं हो पा रही. mh47a b0605 मर्सिडीज कर पर दोपहर 3:00 बजे हम अहमदाबाद से मुंबई आ रहे थे . सूर्य नदी के पुल पर पालघर के पास हादसे में साइरस मिस्त्री की मौत हो गई उनके साथ एक और व्यक्ति की जान गई है.

पहले दृष्टि में कार डिवाइडर से टकराया नजर आ रहा है. डिवाइडर के बाएं कॉर्नर से कार का लेफ्ट कार्नर का हिस्सा टकराया लग रहा है. हो सकता है थोड़ी कुछ सेकंड के लिए दृष्टि भ्रम या मोबाइल वगैरह के कारण यह यह दुर्घटना हुई होगी. मर्सिडीज़ बेंज जीएलसी 220 कार पूरी तरह से तबाह हो गई. इस दुर्घटना में साइरस मिस्त्री के निधन पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत कई लोगों ने श्रद्धांजलि दी है .

#cyrusmistry #tatagroupchairman #mumbainews

RELATED POSTS

View all

view all