Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 June : International Yoga Day आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई के तत्वावधान में “गांव गांव जाएंगे सब को योग सिखाएंगे” कार्यक्रम के तहत एनएसएस के योग प्रशिक्षित कार्यकर्ता कृष्णा, आलोक, हर्षित राणा और गुंजा कुमारी ने मधौल, रघुनाथपुर और मुसहरी के गांव में जाकर बच्चों को योग के विभिन्न विधाओं से परिचय कराया और योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। बच्चों को श्वास लेने की विधि, प्राणायाम की विभिन्न क्रियाएं, योगासन में पश्चिमोत्तानासन, चक्रासन, मयूरासन, वज्रासन एवं हलासन की विधियों का अभ्यास कराया गया। एकाग्रता बढ़ाने के लिए ध्यान की कई विधियों का भी अभ्यास कराया गया।

प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा- “गांव गांव जाएंगे सब को योग सिखाएंगे”कार्यक्रम


इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि योग तन मन और श्वास की जागरूकता को विकसित करता है। मानव और प्रकृति के बीच सामंजस्य स्थापित करना सिखाता है। बदलती जीवन शैली में संतुलन बनाता है। अतः हमें सदियों से चली आ रही योग परंपरा को अपनाना होगा तभी हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकते हैं। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, छात्र एवं कर्मचारी योगाभ्यास करेंगे एवं योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे।

एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली


एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि योग बच्चों के लिए काफी आवश्यक है। योग से बच्चों का प्रतिरक्षा तंत्र मजबूत होता है और इससे वे कई बीमारियों से बच पाते हैं। बच्चों के मस्तिष्क का विकास सही रूप से होता है। बच्चों को सक्रिय बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने में योग बहुत ही उपयोगी है।

Advertisements

अतिथि


मौके पर परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ सरबजीत सिंह, अशोक कुमार, रुपेश झा आदि ने योग का प्रशिक्षण दे रहे एनएसएस कार्यकर्ता का उत्साहवर्धन किया।

#internationalyogaday #yoga #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.