Headlines

Khushi Kidnapping Muzaffarpur मुजफ्फरपुर पुलिस की किरकिरी बने खुशी अपहरण कांड में पॉलीग्राफ टेस्ट में भी सुराग नहीं

Shaheed Diwas
Advertisements

Muzaffarpur 8 October : मुजफ्फरपुर पुलिस की किरकिरी बने खुशी अपहरण कांड में पॉलीग्राफ टेस्ट में भी सुराग नहीं मिले. पॉलीग्राफ टेस्ट भी खाली गया. मुजफ्फरपुर के उमरिया टोला निवासी राजन साह की पुत्री खुशी अपहरण कांड की गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है. हाईकोर्ट की फटकार के बाद पॉलीग्राफ की जांच कराई गई. शुक्रवार को हुए दो लोगों के पॉलीग्राफ जांच की गई. एफएसएल की टीम दिल्ली से आई थी. मुजफ्फरपुर पुलिस ने जांच के लिए शक के आधार पर आरोपित अमन और राहुल की पॉलीग्राफ जांच हुई.

Shaheed Diwas


पिछले साल सरस्वती पूजा के दौरान छह वर्षीय खुशी का अपहरण कर लिया गया था या गायब हो गई थी. एक साल से ऊपर होने के बाद भी अभी तक पता नहीं चल पाया है.


खुशी के परिजन पुलिस की ढुलमुल कार्रवाइयों को देखते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी. मुजफ्फरपुर पुलिस के विफल रहने के बाद अब सीबीआई जांच के आदेश मिलने की संभावना बढ़ गई है. वैसे मुजफ्फरपुर वासी जानते हैं की सीबीआई एक और नवरुणा अपहरण कांड की गुत्थी सुलझा नहीं पाई है वर्षों गुजरने के बाद भी .

#crimenews #muzaffarpur #khushikidnapping