Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 9 January : लंगट सिंह कॉलेज में बृहस्पतिवार को भौतिकी विभाग के अध्यक्ष पद पर प्रो. सुनील मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने प्रो. सुनील मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपी।

LS College भौतिकी विभाग

LS College भौतिकी विभाग के नए अध्यक्ष बने प्रो. सुनील मिश्रा
LS College भौतिकी विभाग के नए अध्यक्ष बने प्रो. सुनील मिश्रा

प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने बताया कि प्रो गोपालजी के सेवानिवृत होने के बाद भौतिकी विभाग में विभागाध्यक्ष की जगह खाली हो गई थी इसी क्रम में प्रो. सुनील मिश्रा को भौतिकी विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में पीजी की पढ़ाई वाले सभी विभागों में एक रिसर्च सेल स्थापित किया जाएगा और छात्रों को नेट की तैयारी के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रो राय ने कहा की नैक मूल्यांकन की तैयारियों को गति देने और शैक्षणिक गुणवत्ता को सुनिश्चित करने में प्रो मिश्रा का व्यापक शैक्षणिक अनुभव निश्चित ही मददगार सिद्ध होगा।

पदभार ग्रहण करने के बाद नए विभागाध्यक्ष प्रो. सुनील मिश्रा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता सैद्धांतिक और व्यावहारिक कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करना और भौतिकी विभाग में शोध गतिविधियों को बढ़ावा देना होगा। प्रो मिश्रा ने कहा कि सीबीसीएस पाठ्यक्रम में छात्रों के शंकाओं के निराकरण के लिए विभागीय स्तर पर एक परामर्श सुविधा की शुरुआत की जाएगी।

Advertisements

पदभार ग्रहण करने पर प्रो मिश्रा को बधाई देने वालों में प्रो. गोपालजी, प्रो टीके डे,प्रो. राजेंद्र प्रसाद, प्रो. सुरेंद्र राय, प्रो फैयाज अहमद, प्रो विजय कुमार, प्रो शैलेन्द्र सिन्हा, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ. नवीन कुमार , सुजीत कुमार, ऋषि कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.