Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 November : LS College के दर्शनशास्त्र और मनोविज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में छात्रों के व्यक्तित्व विकास में मनोविज्ञान की भूमिका पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में फ्रांस से आए बीके माइकल शिमोन उपस्थित रहे. आयोजन प्रजापिता ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय के साथ एमओयू गतिविधियों के अंतर्गत हुआ।

LS College विशेष व्याख्यान

LS College विशेष व्याख्यान
LS College विशेष व्याख्यान

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि तकनीकी प्रगति और शहरीकरण के इस दौर में, प्रकृति से फिर से जुड़ने का महत्व सर्वोपरि है. प्रकृति की शांत उपस्थिति के बीच, व्यक्तिगत विकास और आत्म-खोज की सबसे बड़ी संभावना निहित है. प्राकृतिक परिवेश के आलिंगन में ही व्यक्ति को शांति, आत्मनिरीक्षण और समग्र विकास की राह मिलती है.

LS College
LS College विशेष व्याख्यान

प्राचार्य प्रो राय ने कहा प्रकृति एक महान शिक्षक की तरह काम करती है, जो व्यक्तिव विकास के सर्वाधिक महत्वपूर्ण पहलुओं, अनुकूलनशीलता, धैर्य और सामंजस्य के अमूल्य पाठ पढ़ाती है. जब हम प्राकृतिक दुनिया की खूबसूरती में डूब जाते हैं, तो हम न केवल इसकी भव्यता को देखते हैं, बल्कि अपने विचारों, कार्यों और भावनाओं को ब्रह्मांड की लय के साथ संरेखित करना भी सीखते हैं.

Advertisements


फ्रांस से आए मुख्य वक्ता भाई माइकल सिमोन ने कहा किसी व्यक्ति को अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए आध्यात्मिक रूप से उतना मजबूत होना चाहिए जितना पेशेवर सफलता प्राप्त करने के लिए जरूरी है. आध्यात्म से जहां एक ओर मन को शान्ति और सुखद अनुभव की प्राप्ति होती है तो वहीं भारतीय दर्शन से जीवन को सफल बनाने में कई तरह की प्रेरणाएं मिलती है.

कार्यक्रम का संचालन मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो एनएन मिश्रा तथा धन्यवाद ज्ञापन दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार ने किया. व्याख्यान में प्रो राजीव झा, डॉ अर्चना ठाकुर, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ दीपिका कुमारी, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, बीके डॉ फ़नीश चन्द्र, बीके सीता बहन, प्रवीण कुमार , रौशन आदि मौजूद रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.