Muzaffarpur 10 October : Muzaffarpur में 14 अक्तूबर को मनेगा बज्जिका दिवस.अरुणादित्य ट्रस्ट एवं तथागत सांस्कृतिक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 14 अक्टूबर 2024 को स्थानीय पड़ाव पोखर रोड (अवधेश्वर अरुण मार्ग) लेन न०- 3 स्थित महाकवि अवधेश्वर अरुण के आवास पर 24वीं बज्जिका दिवस-सह-महाकवि अवधेश्वर अरुण सम्मान समारोह का आयोजन किया जायगा।
Muzaffarpur में बज्जिका दिवस
कार्यक्रम की तैयारी हेतु दिनांक 09-10-2024 को उनके आवास पर एक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से बज्जिका भाषा की समृद्धि एवं विकास के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले कवि-साहित्यकार श्री उदय नारायण सिंह एवं श्री राम किशोर सिंह चकवा (सीतामढ़ी), कवि-साहित्यकार श्री शंभूशरण मिश्र ( हाजीपुर), श्रीमती हेमा सिंह (मुजफ्फरपुर) एवं श्री ओमकार सिंह – सचिव, बिहार राज्य बज्जिका परिषद (दरभंगा) को महाकवि अवधेश्वर अरुण सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। ज्ञातव्य हो कि महाकवि अवधेश्वर अरुण का निधन पिछले वर्ष 26 जनवरी 2023 को हो गया था।
International Rating Chess Championship अयोजन 21 से 25 नवंबर https://t.co/4L32XFCQ4M #Muzaffarpur pic.twitter.com/Eg6AfrioJd
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 7, 2024
बैठक का आयोजन डॉ० रामप्रवेश सिंह की अध्यक्षता में की गई I बैठक में डॉ. संजय पंकज, डॉ० रणवीर कुमार राजन, डॉ० अरविन्द कुमार, डॉ० यशवंत कुमार, डॉ. धनंजय कुमार सिंह, संजय कुमार, राकेश पटेल, अखिलेश प्रसाद सिंह, हंस कुमार, गजेंद्र प्रसाद सिंह, मनीष कुमार, राजीव कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।