Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 September : Muzaffarpur Boys Football League मुजफ्फरपुर जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग 2025 में गुरु फुटबॉल क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग कोबरा फुटबॉल अकादमी ए टीम को 3-0 से हराया। मैच खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेला गया। मुजफ्फरपुर जिला जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत खेले गए आज के मैच में गुरु फुटबॉल क्लब ने किंग कोबरा फुटबॉल अकैडमी ए टीम को शून्य के मुकाबले 3 गोल से पराजित किया।

Muzaffarpur Boys Football League

आज दिनांक 22 सितंबर 2025 को Muzaffarpur Boys Football League,स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में खेले गए मुहम्मद शोएब उर्फ लाल भाई एवं चंद्रशेखर कुमार उर्फ चंदू जी स्मृति जूनियर बॉयज फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के तहत किंग कोबरा फुटबॉल अकैडमी ए टीम बनाम गुरु फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया।

Muzaffarpur Boys Football League

आज के खेल का शुभारंभ जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री अश्वनी खत्री के द्वारा उपाध्यक्ष मोहम्मद सलाउद्दीन नाजिर हुसैन, बीरेंद्र कुमार यादव ,राकेश पासवान एवं अन्य खेल प्रेमियों के उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। खेल के प्रारंभ से ही दोनों टीमों के द्वारा काफी संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया गया लेकिन खेल के 29 में मिनट में गुरु फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 7 अमरजीत कुमार के द्वारा अपनी टीम के लिए पहला गोल किया गया एवं बढ़त बना दी गई ।किंग कोबरा फुटबॉल अकैडमी के द्वारा गोल करने का काफी प्रयास किया गया लेकिन मध्यांतर तक कोई गोल करने में सफल नहीं हो सकी ।

Advertisements

मध्यांतर तक गुरु फुटबॉल क्लब एक शून्य में से आगे थी। मध्यांतर के पश्चात गुरु फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 7 अमरजीत कुमार के द्वारा खेल के 40 में मिनट में पुनः गोलकर टीम को 2 शून्य से आगे कर दिया खेल के 65 वे मिनट में गुरु फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 11 सुजीत कुमार के द्वारा अपनी टीम के लिए गोल किया गया जिसके फलस्वरूप गुरु फुटबॉल क्लब 3 शून्य में से आगे हो गई खेल के समाप्ति तक गुरु फुटबॉल क्लब, किंग कोबरा फुटबॉल अकादमी को शून्य के मुकाबले तीन गोलों से पराजित कर पूर्ण अंक अर्जित किया।
आज के मैच में निर्णायक के रूप में मोहम्मद अलीमुद्दीन सहायक निर्णायक के रूप में विपिन कुमार एवं दीपक कुमार एवं चतुर्थ निर्णायक के रूप में इरशाद मलिक ने अपनी भूमिका निभाई।

लीग टूर्नामेंट का संयोजक मोहम्मद सलाउद्दीन के द्वारा बताया गया कि 23 सितंबर 2025 को बैरिया फुटबॉल क्लब बनाम माउंट लिट्रा ज़ी स्कूल के बीच मैच खेला जाएगा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.