Headlines

Muzaffarpur Cricket League U19 में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी 4 विकेट से जीता

Muzaffarpur Cricket League U19 Muzaffarpur Cricket League U19
Advertisements

Muzaffarpur 29 June : Muzaffarpur Cricket League U19 में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी 4 विकेट से जीता

Muzaffarpur Cricket League U19

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंडर – 19 जिला क्रिकेट लीग में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी ने तेजस क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Muzaffarpur Cricket League U19
Muzaffarpur Cricket League U19

आकाश ओझा हुए मैन ऑफ द मैच।


आज स्थानीय खेल मैदान में बबलू इलेवन क्रिकेट टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए तेजस क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 30 ओवर के मैच में 28 ओवर में सभी विकेट खोकर 92 रनो का योग खड़ा किया जिसमें प्रहर्श ने 10,अभिनव शांडिल्य ने 16 सोनू ने 20 रन बनाए।


गेंदबाजी में बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आकाश ओझा ने 4,सुभम मॉल ने 2, अक्ष्द ने 1,धीरेंद्र ने 1 एवम मनीष ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


ज़बाब में खेलने उतरी बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 11 ओवर में 6 विकेट खोकर जीत के लिए 93 रन बना लिए।
बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आशुतोष ने 37,सचिन ने 10 एवम सत्यम ने नाबाद 24 रन बनाए।


गेंदबाजी में तेजस क्रिकेट एकेडमी के तरफ से आगाज आलम ने 4,एवम रोहित ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।
आज के मैन ऑफ दी मैच बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के आकाश ओझा को दिया गया।
आज के अंपायर रवि कुमार एवम आलोक कुमार थे वही स्कोरर के रूप में आदित्य गौरव थे।