Muzaffarpur 6 October : Muzaffarpur में 24 अक्टूबर को प्रथम डॉ. डी.एन. सिंह स्मृति जूनियर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी। NIDJAM 2026 के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा।
Muzaffarpur में प्रथम डॉ. डी.एन. सिंह स्मृति जूनियर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 24 अक्टूबर को
Muzaffarpur जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ, समाजसेवी एवं खेलप्रेमी स्व. डॉ. देवी नंदन सिंह ‘आनंद’ की स्मृति में प्रथम डॉ. डी.एन. सिंह स्मृति जूनियर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026 का आयोजन 24 अक्टूबर (शनिवार) को लंगट सिंह कॉलेज मैदान में किया जाएगा। प्रतियोगिता प्रातः 8:00 बजे से प्रारम्भ होगी, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों, खेल क्लबों एवं अकादमियों के अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के बालक-बालिकाएँ भाग लेंगे।
इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (AFI) द्वारा आयोजित 20वीं राष्ट्रीय अंतर-जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता (NIDJAM) 2026 के लिए मुजफ्फरपुर जिला टीम का चयन किया जाएगा। विश्व की सबसे बड़ी एथलेटिक्स प्रतिभा खोज प्रतियोगिता मानी जाने वाली NIDJAM का आयोजन 14 से 16 नवम्बर तक Woxsen University, हैदराबाद (तेलंगाना) में होगा। जिला टीम में चयनित खिलाड़ियों के रेल भाड़ा, भोजन एवं किट के व्यय का वहन जिला एथलेटिक्स संघ द्वारा किया जाएगा।

खिलाड़ियों के सच्चे हितैषी थे डॉ. सिंह
उल्लेखनीय है कि डॉ. देवी नंदन सिंह ‘आनंद’ का 4 सितंबर 2026 को 81 वर्ष की आयु में पटना में निधन हो गया था। वे श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SKMCH) में हड्डी रोग विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष थे तथा रोटरी के पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान दिया। खिलाड़ियों के चोटिल होने पर उनके इलाज, मार्गदर्शन और पुनर्वास के लिए वे सदैव तत्पर रहते थे। युवाओं के बीच योग और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने में उनकी विशेष भूमिका रही, और गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के प्रति उनकी संवेदनशीलता के कारण उन्हें ‘गरीबों का मसीहा’ भी कहा जाता था।
संघ के अध्यक्ष राम प्रमोद राम ने कहा, “डॉ. सिंह ने अपना पूरा जीवन मरीजों और खिलाड़ियों की सेवा में लगा दिया। जिले के उभरते एथलीटों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने वाली इस प्रतियोगिता को उनके नाम से जोड़ना उन्हें हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारा प्रयास रहेगा कि यह प्रतियोगिता हर वर्ष आयोजित हो।”

आयु वर्ग एवं स्पर्धाएँ
AFI द्वारा निर्धारित कट-ऑफ तिथियों के अनुसार अंडर-14 वर्ग में 17.11.2012 से 16.11.2014 के बीच तथा अंडर-16 वर्ग में 17.11.2010 से 16.11.2012 के बीच जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। अंडर-14 वर्ग के खिलाड़ी तीन Triathlon में से किसी एक में भाग लेंगे, जिनमें Triathlon (A) में 60m, Long Jump एवं High Jump, Triathlon (B) में 60m, Long Jump एवं Back Throw तथा Triathlon (C) में 60m, Long Jump एवं 600m शामिल हैं। इस वर्ग के सभी खिलाड़ियों के लिए Kids Javelin Throw अनिवार्य होगा।
Tirhut Division School Sports Competition 2026-27: 6 अक्टूबर से मुजफ्फरपुर में 13 खेलों का होगा आगाज #khel #Muzaffarpur #sportsnews https://t.co/SjDoFJAKtT https://t.co/3aPHdXyEy3
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 5, 2026
अंडर-16 वर्ग में 60m, 80m Hurdles, 600m, High Jump, Long Jump, Shot Put एवं Javelin Throw स्पर्धाएँ आयोजित होंगी, और प्रत्येक खिलाड़ी एक अथवा अधिक से अधिक दो स्पर्धाओं में भाग ले सकेगा। प्रत्येक स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएँगे।
22 अक्टूबर तक जमा होंगी प्रविष्टियाँ
विद्यालय एवं क्लब संघ द्वारा जारी प्रविष्टि प्रपत्र भरकर, प्रधानाचार्य अथवा क्लब सचिव के हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ 22 अक्टूबर तक अपनी प्रविष्टि जमा कर सकते हैं। प्रतियोगिता के दिन खिलाड़ियों को केवल अपना मूल आधार कार्ड साथ लाना होगा।
AFI के नियमानुसार NIDJAM के लिए अंडर-14 वर्ग से अधिकतम 4 खिलाड़ी (बालक एवं बालिका मिलाकर) तथा अंडर-16 वर्ग की प्रत्येक स्पर्धा से अधिकतम 2 खिलाड़ियों का चयन किया जा सकेगा। संघ ने जिले के सभी विद्यालयों, खेल क्लबों एवं अकादमियों से अपील की है कि वे अपने प्रतिभावान खिलाड़ियों को अधिक से अधिक संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.