Muzaffarpur NewsSports

Muzaffarpur में गायत्री देवी मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज के विजेता बने उत्तर प्रदेश के अयांश सिंह

Advertisements

Finish Setup

Muzaffarpur 2 September : Muzaffarpur में गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट एवं मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में कलमबाग रोड स्थित आदर्श छात्रावास के सभागार में आयोजित गायत्री देवी मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का खिताब उत्तर प्रदेश के अयांश सिंह ने 6.5 अंकों के साथ अपने नाम किया।

Muzaffarpur में ओपेन रैपिड शतरंज प्रतियोगिता

प्रतियोगिता निदेशक राजीव कुमार रंजन ने बताया कि छपड़ा के मोहित कुमार सोनी को 6.5 अंकों के साथ कम बुकोल्ज के आधार पर दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। 6 अंकों के साथ बेगूसराय के अनिकेत रंजन ने तीसरा स्थान हासिल किया। मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के सचिव अभिषेक सोनू ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 18 जिलों के 42 अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ियों सहित कुल 124 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

Muzaffarpur में गायत्री देवी मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज के विजेता बने उत्तर प्रदेश के अयांश सिंह
Muzaffarpur में गायत्री देवी मेमोरियल ओपेन रैपिड शतरंज के विजेता बने उत्तर प्रदेश के अयांश सिंह

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी क्रीड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सतीश कुमार श्रीवास्तव, अंतर्राष्ट्रीय मास्टर नीरज कुमार मिश्रा एवं संघ के उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला संघ के संस्थापक सदस्य राजीव कुमार सिन्हा एवं गायत्री देवी मेमोरियल ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी संजय कुमार श्रीवास्तव ने विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल्स एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

शीर्ष दस स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों में चतुर्थ स्थान पर दरभंगा के आर्यन कुमार, पांचवें स्थान पर मधेपुरा के समीर बर्धन, छठवें स्थान पर वीर विक्रम, सातवें स्थान पर दरभंगा के मो• अरहान कमर, आठवें स्थान मुजफ्फरपुर के नैतिक मिश्रा, नौवें स्थान पर खगड़िया के शुभम कुमार एवं दसवें स्थान पर बेगूसराय के अभिषेक रंजन रहें।

मंच संचालन अंतर्राष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.